वाराणसी। यूपी कॉलेज में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई द्वारा आगामी 24 सितम्बर को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का कालेज के चिकित्सालय में आयोजन किया जाएगा। संचालन में मंडलीय अपर निदेशक/प्रमुख अधीक्षक, एसएसपीजी. मंडलीय जिला चिकित्सालय का सहयोग रहेगा। कॉलेज प्रशासन एवं राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई ने छात्र-छात्राओं से अपील की है कि वे 24 सितम्बर को सुबह 10 बजे से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें। रक्तदान एक महादान है, जिससे अनगिनत ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। कॉलेज के विद्यार्थियों के साथ कोई भी स्वैच्छिक रक्तदान कर सकता है।
