वाराणसी। भेलूपुर स्थित जवाहर नगर कॉलोनी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय कार्यालय पर वंदे मातरम् व्यापार मंडल द्वारा “जीएसटी बजट उत्सव” का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बधाइयाँ एवं धन्यवाद प्रेषित किया। नवरात्रि के पावन अवसर पर मोदी के चित्र के समक्ष मुंह मीठा कराते हुए मिठाई वितरण किया गया और इसे व्यापारी वर्ग ने “आभार पर्व” का रूप दिया। इस दौरान व्यापारी हाथों में “धन्यवाद मोदी जी” एवं “जीएसटी राहत से व्यापार को बल” लिखे पोस्टर लेकर अपनी खुशी का इज़हार करते नजर आए। संरक्षक सोमनाथ विश्वकर्मा ने कहा कि “जीएसटी में छूट प्रधानमंत्री की दूरदर्शिता का प्रमाण है। इससे व्यापार में नई ऊर्जा का संचार होगा और अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।” वहीं संरक्षक अनूप जायसवाल ने कहा कि “यह छूट केवल व्यापारियों के लिए ही नहीं, बल्कि आमजन को भी प्रत्यक्ष लाभ पहुंचाएगी। इस अवसर पर पूर्व पार्षद राकेश जायसवाल, अशोक सेठ सहित अनेक व्यापारीगण मौजूद रहे और प्रधानमंत्री को बधाई देते हुए उनके इस निर्णय को “नया भारत” की दिशा में मील का पत्थर बताया। कार्यक्रम का नेतृत्व संरक्षक सोमनाथ विश्वकर्मा, संचालन अनूप जायसवाल और शैलेंद्र कुमार श्रीवास्तव मुन्ना ने किया। इस अवसर पर ओमप्रकाश यादव बाबू, पंकज वर्मा, सिद्धनाथ गौड़, मंगलेश जायसवाल, संतोष विश्वकर्मा, मिठाई लाल यादव, तुषार सिन्हा, अखिल वर्मा, अनिल उपाध्याय अप्पू, शंकर जायसवाल, धीरेंद्र शर्मा, मनीष चौरसिया, सुजीत गुप्ता, आदित्य आदि थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *