वाराणसी, काशी हिंदू विश्वविद्यालय के ज्योतिष के आचार्य डॉ देवेंद्र पांडेय के पूज्य पिता संत ह्र्दय प्रेमी विद्वान पण्डित श्री सच्चिदानंद पांडेय जी का 75 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह कुछ समय से अस्वस्थ थे। अंतिम संस्कार हरिश्चंद्र घाट पर उनके ज्येष्ठ पुत्र हरि किशोर पाण्डेय ने मुखाग्नि दी। इस अवसर पर आयोजित शोक सभा में काशी के आचार्य व समाजसेवियों ने गहरा दुःख जताया उन्होंने पंडित सच्चिदानंद पांडेय के निधन को अपूरणीय क्षति बताया। इस अवसर पर राज किशोर पाण्डेय, सुशील पाण्डेय, राज किशोर पाण्डेय, उदय किशोर पाण्डेय, बृज किशोर पाण्डेय, मनोरंजन उपाध्याय, दामोदर सिंह, अरुण सिंह, राजेश मिश्रा, दक्षेश दवे मुख्य रूप से मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *