
राबर्ट्सगंज। बट मधुपुर स्थित बाल सदन शिक्षण संस्थान में भारत में बने समान को प्रयोग लाने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
आयोजन की अध्यक्षता कृष्ण कुमार सिंह कबीर, ने संचालन दीपक मौर्य, मुख्य अतिथि उमाशंकर सिंह तथा विशिष्ट अतिथि जीता सिंह चौहान रहे।
उपस्थित अतिथियों ने बच्चों को बताया कि देश में निर्मित सामानों का उपयोग हम सभी को करना चाहिए। इससे आत्मविश्वास, आत्मनिर्भरता बढता है। धन्यवाद प्रकाश कृष्ण कुमार सिंह ने किया।
