मिर्जापुर।राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अनुषांगिक संगठन सक्षम जिला मिर्जापुर एवं गौरवशाली फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में शारदीय नवरात्र मेला में सक्षम सेवा, विंध्य महोत्सव का उदघाटन नवरात्रि के पहले दिन हुआ। यह आयोजन 30 सितम्बर तक चलेगा।

समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि श्याम सुंदर केशरी (अध्यक्ष,न.पा.प. मिर्जापुर) के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया।

सेवा महोत्सव के दौरान त्रिकोण क्षेत्र की परिक्रमा मार्गी, दिव्यांगजनों, ग्रामीण/शहरी नागरिकों, विद्यार्थीजनों के मध्य सेवा कार्य, फलाहार वितरण,नि: शुल्क नेत्र परिक्षण एवं चस्मा वितरण, दिव्यांगजनों के साथ सम्मेलन आदि गतिविधि संचालित किया जाएगा।

इस अवसर पर प्रांत सचिव घनश्याम पाण्डेय सक्षम,काशी प्रांत,प्रांत महिला प्रमुख राधा सिंह सक्षम,काशी प्रांत,डॉ एस एन पाठक अध्यक्ष,सक्षम मिर्जापुर, सुभाष सिंह गौरवशाली भारत फाउंडेशन,महिला प्रमुख सक्षम,मिर्जापुर,सक्षम के कार्यकर्ता एवं सैकड़ों दर्शनार्थी व दिव्यांगजन आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *