वाराणसी। आईएमएस, बीएचयू के ट्रॉमा सेंटर को डिजिटल तकनीक के उपयोग से चिकित्सा सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल हेल्थ इनोवेशन अवॉर्ड मिला है। यह सम्मान मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में आयोजित ग्लोबल डिजिटल हेल्थ समिट 2025 में ट्रॉमा सेंटर के प्रोफेसर इंचार्ज प्रो. सौरभ सिंह को दिया गया। ट्रॉमा सेंटर में पूर्वांचल मरीजों की सुविधा के लिए एक ऐसी वेबसाइट बनाई गई है, जहां ओपीडी में डॉक्टरों की उपलब्धता, इमरजेंसी, आईसीयू में बेड, जांच, इलाज, ऑपरेशन आदि की हर जानकारी मिल जाती है। प्रो. सौरभ सिंह ने बताया कि इस तरह के सम्मान से काम करते रहने की नई प्रेरणा मिलती है, हम आगे भी मरीजों के लिए बेहतर व्यवस्था पर ध्यान केंद्रित कर रहे है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *