रिपोर्ट उपेन्द्र कुमार पांडेय 

 

लखनऊ।आत्मरक्षा के लिए महिलाओं का जागरूक होना और सरकार द्वारा महिलाओं की सुरक्षा के लिए हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी होना आवश्यक है यह बात राज्य महिला आयोग की उपाध्यक्ष अपर्णा यादव विष्ट ने मां चंद्रघंटा देवी के तीसरे दिवस मिशन शक्ति के चरण 05 के अंतर्गत स्वतंत्र गर्ल्स डिग्री कॉलेज स्नेह नगर आलमबाग में लड़कियो के लिए आयोजित आत्मरक्षा प्रशिक्षण शिविर में कही |

साथ ही अपर्णा यादव ने कहा कि लड़कियो के प्रति हो रहें अपराध को योगी सरकार लगातार अंकुश लगाने में सफल है, सीधा इनकाउंटर किया जा रहा है |

सीएमएस चौकी इंचार्ज ऋद्धि मिश्रा ने लड़कियो को आत्मरक्षा की जानकारी देते हुए बताया कि कैसे मंचलों से सावधान रहे और महिला हेल्पलाइन का कैसे प्रयोग करें इस पर संक्षेप में जानकारी दी|

कार्यक्रम का शुभारम्भ अपर्णा यादव ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलित कर किया |

अपर्णा यादव का स्वागत कॉलेज के प्रबंधक एवं संयोजक विनीत तिवारी ने स्मृति चिन्ह भेंट कर किया | डिग्री एवं इंटर कॉलेज प्रधानाचार्या रीना अस्थाना एवं प्रतीक्षा श्रीवास्तव व शिवांगी मिश्रा ने अपर्णा यादव का चूनर भेंट कर एवं पुष्पगुच्छ से भव्य स्वागत किया |

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भाजपा नेता पारस दुबे, जितेंद्र सिंह, अंकुर तिवारी, अंकित तिवारी, डी के तिवारी, पुरवा विधायक के मीडिया प्रभारी बृजेश शुक्ला, शेष मणि त्रिवेदी, भास्कर तिवारी सहित आदि लोग उपस्थित रहें ।कार्यक्रम का संचालन कंचन सिंह ने किया |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *