वाराणसी। उदय प्रताप स्वायत्तशासी कॉलेज में बुधवार को राष्ट्रीय सेवा योजना दिवस (एनएसएस) के अवसर पर एक स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में महाविद्यालय के विद्यार्थियों और एनएसएस के स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक 39 यूनिट ब्लड डोनेट किया, जो समाज में एक महत्वपूर्ण योगदान है। शिविर का उद्घाटन महाविद्यालय के प्रिंसिपल, प्रो डीके सिंह ने किया। इस अवसर पर उन्होंने रक्तदान को एक महान मानव सेवा बताते हुए कहा कि यह हमारे समाज के प्रति जिम्मेदारी का एक अहम हिस्सा है। उन्होंने विद्यार्थियों से अपील की कि वे समाज के अन्य पहलुओं में भी सक्रिय रूप से भाग लें और लोगों के भले के लिए कार्य करें। कार्यक्रम के आयोजन में कार्यक्रम अधिकारी, डॉ आनंद राघव चौबे, डॉ प्रदीप कुमार सिंह, अग्नि प्रकाश शर्मा और श्वेता सोनकर का विशेष सराहनीय योगदान रहा। शिविर के संचालन में विद्याधर, शिवम सिंह और डॉ शशिकांत सिंह का भी उल्लेखनीय सहयोग रहा। इस आयोजन में प्रो नरेंद्र प्रताप सिंह, प्रो शशिकांत द्विवेदी, प्रो देवेन्द्र कुमार सिंह, प्रो मनोज प्रकाश त्रिपाठी, प्रो रश्मि सिंह, डॉ संजय श्रीवास्तव और डॉ शशिकांत सिंह सहित अन्य कॉलेज अन्य अधिकारी, शिक्षकगण और सिविल डिफेंस कलेक्ट्रेट प्रखंड के डिवीजनल वार्डेन संजय कुमार राय भी मौजूद रहे। कार्यक्रम के समापन पर धन्यवाद ज्ञापन अग्नि प्रकाश शर्मा ने किया और सभी रक्तदाताओं एवं आयोजकों को उनके सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया।

यह रक्तदान शिविर न केवल विद्यार्थियों के लिए एक सार्थक अनुभव रहा, बल्कि यह समाज के प्रति उनकी जिम्मेदारी और समर्पण को भी उजागर करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *