आईएजे परिवार ने दी बधाई

 

वाराणसी।मीडिया और समाजसेवा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आनंद कुमार सिंह व डा राजेश जायसवाल को आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी इंडिया एवं ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित समारोह में “इंटरनेशनल एक्सीलेंस मीडिया सोशल अवार्ड” से सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में ईस्ट वेस्ट इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर डॉ. पी.एल. किरकिरे और आरएमएफ ओपन यूनिवर्सिटी के वाइस चांसलर प्रो. डॉ. नाइट्स केआरएमबी एचआरएच प्रिंस देशराज बिक्रमांत मौजूद रहे।

सम्मान पत्र प्रदान करते हुए इंटरनेशनल रियल मीडिया फाउंडेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं ग्लोबल पीस एम्बेसडर डॉ. पंकज श्रीवास्तव ने कहा कि आनंद कुमार सिंह व डा राजेश जायसवाल का समाज व मीडिया में योगदान प्रेरणादायी है और यह नई पीढ़ी को सकारात्मक दिशा देने वाला है।

आईएजे के राष्ट्रीय मंत्री आनंद कुमार सिंह व प्रदेश उपाध्यक्ष डा राजेश जायसवाल को इण्टर नेशनल एक्सीलेंस मीडिया सोशल मीडिया अवार्ड से सम्मानित होने पर आईएजे परिवार ने हर्ष व्यक्त किया है तथा बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *