वाराणसी।वसंत कन्या महाविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग द्वारा पोषण माह के तीसरे अंतर्गत एनी बेसेंट प्राइमरी स्कूल कमच्छा में प्री प्राइमरी से लेकर पांचवी कक्षा तक के बच्चों को गेम्स एवं क्विज के माध्यम से पोषण की प्रति जागरूक किया गया।

विजेता बच्चों को प्रोत्साहित करने के लिए पुरस्कार भी वितरित किए गए लिए l

बच्चों को ‘इन आउट गेम्स, म्यूजिकल गेम्स, क्लेपिंग गेम्स, पास द फ्रूट्स, फ़्लैश कार्ड गेम के माध्यम से हेल्दी एवं उन्हेंल्थी फूड्स के बारे में बताया गयाl

वसंत कन्या महाविद्यालय की प्राचार्य प्रो. रचना श्रीवास्तव एवं गृह विज्ञान विभाग की विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर संगीता देवडिया के संरक्षण में कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार की गई l

एनी बेसेंट प्राइमरी स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती जयंती चक्रवर्ती की देखरेख में कार्यक्रम संपन्न कराया गया l

उन्होंने भविष्य में भी स्कूल के बच्चों के लिए पोषण से संबंधित जागरूकता कार्यक्रमों को नियमित रूप से कराने में रुचि दिखाई l

कार्यक्रम का क्रियान्वयन बीए तृतीय वर्ष की छात्राओं नेहा, ज्योति, तान्या, तृप्ति, प्रियंका, सुनैना,सरोज, रेशम, रोशनी, सौम्या, स्नेहा राय तथा निधि द्वारा किया गया l

कार्यक्रम को सफल बनाने में एनी बेसेंट प्राइमरी स्कूल की शिक्षिका दीपमाला, ज्योति विजयंका मैम तथा अन्य शिक्षिकाओं का सक्रिय सहयोग रहाl

पोषण से संबंधित इस जागरूकता कार्यक्रम का निर्देशन एवं संयोजन गृह विज्ञान विभाग की डॉक्टर गरिमा उपाध्याय एवं डॉ प्रियंका द्वारा किया गया l

कार्यक्रम में योगिता सोनी एवं पदमा भी उपस्थित रही

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *