वाराणसी/आंध्रप्रदेश। समाज में उत्कृष्ट और प्रेरणादायी कार्यों के लिए डॉ. विनय श्रीवास्तव को PM मोदी विज़न ऑफ भारत अवार्ड – 2025 से सम्मानित किया गया। यह सम्मान मनम फाउंडेशन (Manam Foundation) द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर 2025) के अवसर पर प्रदान किया गया।

संस्था के चेयरमैन डॉ. के. चक्रवर्ती ने बताया कि यह अवार्ड डॉ. विनय श्रीवास्तव को उनके विशेष कौशल, उपलब्धियों और समाज में योगदान के लिए दिया गया है।

इस सम्मान का उद्देश्य है समाजसेवियों, प्रेरणादायी व्यक्तित्वों और उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को प्रोत्साहित करना।

डॉ. विनय श्रीवास्तव को इस उपलब्धि पर आईएजे परिवार, क्षेत्रवासियों, सहयोगियों और शुभचिंतकों ने बधाई दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *