
आंध्रा प्रदेश ।प्रोड्डाटूर, वरिष्ठ पत्रकार, इण्डियन एसोसिएशन ऑफ जनर्लिस्ट (आईएजे) राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. कैलाश सिंह विकास को “PM Modi Vision of Bharat Award – 2025” से सम्मानित किया गया। मणाम फाउंडेशन, एक ISO 9001-2015 प्रमाणित संगठन (NITI Aayog से अनुमोदित) संस्थान है।इस सम्मान को प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस (17 सितम्बर) के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम में प्रदान किया गया।
यह पुरस्कार डॉ. कैलाश सिंह विकास को उनके उत्कृष्ट और प्रेरणादायक उपलब्धियों तथा विशेष कौशल के लिए दिया गया है। उनके कार्य ने समाज में परिवर्तन की दृष्टि प्रस्तुत की है और अनेक लोगों के लिए प्रेरणा का स्रोत बना है।
फाउंडेशन के अध्यक्ष डॉ. के.चक्रवर्ती द्वारा यह पुरस्कार प्रदान किया गया। समारोह में मणाम फाउंडेशन के अधिकारी, गणमान्य व्यक्ति और समाजसेवी उपस्थित रहे।मणाम फाउंडेशन का मानना है कि “कड़ी मेहनत ही सफलता की कुंजी है। यह संतुष्टि दिलाती है।” डॉ. कैलाश सिंह विकास की उपलब्धियाँ इस कथन को साकार करती हैं।
डा कैलाश सिंह विकास विगत पचास साल से पत्रकारिता सेवा में जुटे हैं। नज़र न्यूज नेटवर्क के महाप्रबंधक प्रबंधक है।
सम्मानित होने पर आईएजे परिवार व नज़र न्यूज नेटवर्क में हर्ष व्यक्त करते हुए बधाई दी है।
