वाराणसी । शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान, प्रबंधक बाल विश्वविद्यालय माध्यमिक स्कूल राजघाट, डोमरी , राष्ट्रीय अलंकरण काशीरत्न© से अलंकृत डा जय शीला पाण्डेय का 86 वां जन्म दिवस विद्यालय के समस्त अध्यापक/अध्यापिकाओं ने मनाया।

डा जय शीला पाण्डेय ने अपने जीवन के स्वर्णिम 40 वर्ष शिक्षा जगत को सहजता से उपलब्ध कराया और सेंट्रल हिन्दू गर्ल्स स्कूल की प्रधानाचार्या रहते हुए बाल विश्वविद्यालय नामक संस्था का शुभारम्भ किया जो आज प्रहलाद घाट एवं डोमरी में संचालित है।

आपके पूण्य प्रताप से आपके पिताजी आचार्य सीताराम चतुर्वेदी जी के नाम पर डिग्री कालेज खोलने का काम किया गया।

शिक्षा जगत में शासन के तरफ से शैक्षणिक विशेष पुरस्कार प्राप्त करने के लिए अपने को नामित कराने की कभी चेष्टा नहीं की गयी। आप द्वारा बीसों नाटक लिखे गये तथा उनका मंचन किया गया।

आईएजे परिवार ने डा जय शीला पाण्डेय के 86 वां जन्मदिन पर बधाई दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *