
अशोक जी अग्रवाल व आर के चौधरी को अग्रवाल समाज का सर्वोच्च सम्मान मिला
वाराणसी।श्री अग्रसेन जयंती समारोह के अंतर्गत रविवार को भव्य शोभा यात्रा शापुरी माल, बांस फाटक से निकाली गई, शोभा यात्रा में सर्वप्रथम श्री काशी अग्रवाल समाज का बैनर, बैंड बाजा, बग्घी पर सवार श्री अग्रसेन जी उसके पश्चात 18 घोड़े पर सभी अग्रवाल जाति के गोत्र का प्रतीक लिए हुए श्री अग्रसेन जी के स्वरूप में विराजमान थे, एक घोड़ा आगे – आगे अग्रसेन कुल का झंडा लेकर चल रहा था, शोभा यात्रा में बैंड बाजे के साथ स्काउट दल के साथ, श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज, श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज, श्री अग्रसेन महाजनी महाविद्यालय एवं श्री अग्रसेन शिशु विहार के छात्र-छात्राएं झंडा एवं तख्ती लेकर नारा लगाकर भारी संख्या में विद्यालय की शिक्षकों एवं शिक्षिकाओं के साथ बैनर लेकर चल रहे थे। मुख्य आकर्षण लक्ष्मी जी की सवारी भी साथ में चल रहीं थी। शोभा यात्रा में श्री अग्रसेन महिला समिति की सदस्या भी भारी संख्या में उपस्थित रहीं। शोभा यात्रा श्री अग्रसेन वाटिका पर पहुंचकर श्री अग्रसेन जी की प्रतिमा पर समाज के वरिष्ठ बंधुओ ने माल्यार्पण किया। श्री अग्रसेन वाटिका से श्री अग्रसेन कन्या इंटर कॉलेज के परिसर में श्री अग्रसेन जयंती समारोह का आयोजन हुआ, गणेश वंदना एवं सरस्वती वंदना द्वारा सभा का आरंभ किया गया, तत्पश्चात रतन महाराज जी ने मंगलाचरण का पाठ किया। स्वागत गीत एवं सरस्वती वंदना की प्रस्तुति श्री अग्रसेन कन्या पीजी कॉलेज की छात्राओं द्वारा की गई।
सभापति श्री संतोष जी अग्रवाल ने सभी आगंतुक अतिथियों का स्वागत किया एवं श्री अग्रसेन जयंती समारोह को सफल बनाने के लिए सभी अग्रवाल बंधुओ का आभार प्रकट किया।
सभापति ने बताया कि समाज द्वारा जो सृजित महारानी माधवी अग्रसेन भवन का निर्माण किया जा रहा है, जिसमें व्यावसायिक शिक्षा, कंप्यूटर शिक्षा, विभिन्न प्रकार के प्रशिक्षण एवं समाज सेवा के कार्य किए जाएंगे। समाज का परिचय प्रधानमंत्री, डॉ रचना अग्रवाल द्वारा दिया गया, उन्होंने समाज के समस्त कार्यक्रमों एवं स्थाई कार्यों के बारे में बताया।
श्री अग्रसेन जी के व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर सुयश अग्रवाल द्वारा प्रकाश डाला गया। शोभा यात्रा में शामिल श्री अग्रसेन स्वरूप बने 20 बच्चों का सम्मान किया गया।
समाज में उल्लेखनीय सेवा एवं योगदान हेतु “समाज रत्न” का सम्मान अंग वस्त्रम दुपट्टा शाल, बैच पगड़ी एवं सम्मान पत्र द्वारा श्री मोतीचंद अग्रवाल ,श्री खुशहाल अग्रवाल जी, श्री राजीव अग्रवाल (ओम जी) श्री गुंजन अग्रवाल जी, श्री श्री भूपेंद्र अग्रवाल जी, श्री कैलाश नाथ बुक्सेलर जी, श्री अजय अग्रवाल (चंद्रचूड़ जी), श्री आमोद अग्रवाल जी का किया गया।
समाज का सर्वोच्च सम्मान “श्री अग्रसेन रत्न सम्मान” श्री दीपक बजाज जी, श्री श्रीकिशन अग्रवाल जी, श्री अशोक अग्रवाल जी (रामनगर), श्री अरुण कुमार अग्रवाल (रूद्रा ग्रुप) श्री हरि मोहन साह जी, श्री के डी अग्रवाल (पार्ले ग्रुप) श्री विवेक कुमार जी (सुंदर विला) डॉक्टर आशुतोष अग्रवाल जी, श्री कुमार अग्रवाल जी, श्री उत्तम अग्रवाल जी, श्री आर के चौधरी जी, श्री मुकुंद लाल बुकसेलर जी, डॉक्टर के पी अग्रवाल जी, श्री अंबुज कुमार जी, श्री आर के अग्रवाल( मार्बल), श्री अशोक जी अग्रवाल (सर्राफ) का मान सम्मान अंगवस्त्र, बैच, पगड़ी शाल एवं सम्मान पत्र द्वारा किया गया।
मुख्य अतिथि माननीय नितिन अग्रवाल जी, आबकारी एवं मध निषेध मंत्री, उत्तर प्रदेश सरकार का परिचय श्री विवेक अग्रवाल जी स्वागताध्यक्ष द्वारा दिया गया।
मुख्य अतिथि माननीय श्री नितिन अग्रवाल जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि अग्रवाल समाज एक समृद्ध समाज है, जो हमेशा धार्मिक कार्यों में एवं समाज सेवा के कार्यों में निरंतर आगे रहता है, अग्रवाल समाज द्वारा पूरे भारतवर्ष में विभिन्न विद्यालय अग्रवाल भवन, भंडार, विधवा सहायता, जरूरतमंद कन्याओं की शादी, धार्मिक आयोजन में सहभागिता एवं समाज सेवा के कार्य आदि निरंतर किए जा रहे हैं, श्री काशी अग्रवाल समाज प्रदेश का एक सबसे बड़ा शक्तिशाली समाज है, उनके कार्य बहुत ही उल्लेखनीय हैं, मैं सभी को बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं देता हूं। सभा में स्वागताध्यक्ष श्री विवेक अग्रवाल जी, श्री नीरज अग्रवाल जी, संयोजक श्री प्रकाश जी अग्रवाल जी एवं श्री दिनेश गर्ग जी का विशेष सम्मान श्री अग्रसेन जयंती समारोह के आयोजन में विशेष सहयोग हेतु किया गया। सभा में मुख्य रूप से उपसभापति श्री आर सी जैन जी, शशिबाला साह, वल्लभ अग्रवाल जी, नीरज अग्रवाल जी, मंत्री समाज राजकिशोर चंद्र अग्रवाल जी, एवं अर्थ मंत्री श्री गौरव अग्रवाल CA, आमोद अग्रवाल सलील अग्रवाल, सतीश भूषण अग्रवाल की विशेष भूमिका रही। कार्यक्रम का सफल संचालन श्री काशी अग्रवाल समाज के उपसभापति एवं श्री अग्रसेन जयंती समारोह के मुख्य संयोजक दीपक अग्रवाल द्वारा किया गया। सभा के उपरांत विभिन्न विद्यालयों के द्वारा भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति की गई।
