
वाराणसी। प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र लमही द्वारा आयोजित “सुनो मैं प्रेमचंद” श्रृंखला के 1693वें दिवस पर प्रसिद्ध कहानी कामना तरु का रंगमंचीय वाचन रंगकर्मी विकास यादव ने किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रेमचंद की प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुआ। इसके बाद कहानी की प्रस्तुति ने उपस्थित दर्शकों को प्रेमचंद की मानवीय संवेदना और सामाजिक यथार्थ से जोड़ा। इस अवसर पर निदेशक राजीव गोंड ने विकास यादव को सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि सुनो मैं प्रेमचंद श्रृंखला प्रेमचंद की विचारधारा और उनकी कहानियों के माध्यम से समाज में नैतिक मूल्यों को सशक्त करने का कार्य कर रही है। कार्यक्रम में स्थानीय साहित्यकारों, विद्यार्थियों और समाजसेवियों ने सहभागिता की। सभी ने प्रेमचंद के साहित्य को जन-जन तक पहुँचाने के इस सतत प्रयास की सराहना की। इस अवसर पर सुर्यदीप कुशवाहा, राहुल यादव, अन्वित दूबे, चंदन, राहुल, विवेक, आदीत राय, अजय यादव रामजी सिंह, मेवालाल श्रीमाली, राहुल विश्वकर्मा, देव बाबू, प्रांजल कुमार, डा संजय श्रीवास्तव,आयुषी दूबे, मनोज विश्वकर्मा आदि थे।
