नगर विकास मंत्री ने की विभागीय समीक्षा बैठक

 

वाराणसी। उत्तर प्रदेश के नगर विकास मंत्री ए के शर्मा ने रविवार को सर्किट हाउस में नगर निगम की विभागीय समीक्षा बैठक की। विगत दिनों करंट लगने से हुई एक व्यक्ति की मौत को लेकर मंत्री काफी गंभीर दिखे और बैठक में उपस्थित पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक तथा नगर आयुक्त अक्षर वर्मा को निर्देशित किया कि दोनों विभाग के अधिकारी आपस में समन्वय बनाकर कार्य करें तथा जितने भी बॉक्स खुले हुए हैं उनको ढक दिया जाए। दोबारा इस तरह की घटना ना होने पाए।

महापौर अशोक कुमार तिवारी की उपस्थिति में नगर आयुक्त द्वारा विभागीय कार्यों के प्रगति की प्रस्तुतीकरण किया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि शहर की साफ सफाई के लिए नगर निगम वाराणसी विशेष प्रयास कर रहा है। 1 सितंबर से 17 सितंबर तक प्रतिदिन एक जीबी पॉइंट को समाप्त कराया गया तथा वहां पर सौंदर्यीकरण कराया गया, साथ ही 156 घंटे सफाई अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा द्वारा बताया गया कि आलोक विभाग में सिर्फ दो ओवर अभियंता है, पद खाली होने के कारण कार्य करने में कठिनाई का सामना करना पड़ता है। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक द्वारा ट्रांसफर स्टेशन के लिए भूमि की आवश्यकता बताई गई। इस संबंध में नगर आयुक्त के द्वारा बताया गया कि बिजली विभाग भूमि का चयन करागत कर दें जिससे उनको भूमि उपलब्ध कराई जा सके। नगर आयुक्त द्वारा प्रस्तुतीकरण में डॉल टू डोर कूड़े के कलेक्शन की प्रगति बताई गई तथा वर्तमान समय 6 मॉडल वार्ड में सभी सुविधाएं प्रदान किए जाने हेतु किया जा रहे प्रयास के बारे में बताया गया। नगर आयुक्त द्वारा बीट मैप अप के निर्माण के बारे में बताया गया जिस की सफाई कर्मियों की तैनाती और उनकी उपलब्धता की जानकारी प्राप्त हो सके। साथ ही वर्तमान समय 3D डिजिटल मैप पर बीट निर्धारण की प्रक्रिया को बताया गया। नगर आयुक्त द्वारा बताया गया कि 6 वार्डों में कुल 141 मोहल्ले हैं जिनमें से 2 अक्टूबर को 36 मोहल्ले को मॉडल मोहल्लों के रूप में घोषित किया गया है, इन 36 मोहल्ले में नगर निगम वाराणसी के द्वारा कूड़े का कलेक्शन तथा सोर्स सेग्रीगेशन 100% किया जा रहा है इसके बारे में जानकारी दी गई। मंत्री एक शर्मा द्वारा निर्देशित किया गया कि नगर निगम के सभी विभाग के अधिकारी और कर्मचारी सुबह अपने निर्धारित क्षेत्र में जाएं तथा नागरिक सुविधाओं से संबंधित जो भी शिकायतें प्राप्त होती हैं उन्हें संबंधित विभागों को तत्काल अवगत कराए। जिससे उसका निस्तारण हो सके। उन्होंने यह भी निर्देशित किया गया है कि वर्तमान समय हुई बारिश के कारण विभिन्न स्थानों पर जल जमाव होने की संभावना है जिसे तत्काल विस्तारण कराया जाए साथ ही उन स्थानों पर कीटनाशक दावों का छिड़काव कराया जाए, जिससे कि संचारी रोग फैलने की आशंका को समाप्त किया जा सके। किसी भी प्रकार से संचारी रोग नहीं फैलने चाहिए इस बात का विशेष ध्यान रखा जाए तथा सभी विभागीय अधिकारियों को एलर्ट रहने के निर्देश दिए गए। महापौर अशोक कुमार तिवारी द्वारा चितईपुर, आखरी बाई पास हाईवे के बीच में लोक निर्माण विभाग के द्वारा जल निकासी की व्यवस्था न होने के कारण हुए जल भराव के बारे में अवगत कराया गया। इस संबंध में महापौर द्वारा लोक निर्माण विभाग के प्रमुख सचिव से वार्ता कर समस्या का निराकरण हेतु आश्वासन दिया गया। साथ ही मंत्री जी द्वारा जलनिगम के कार्यों की समीक्षा की गई, जिसमें पुराने 18 वार्डों में सीवर और पेयजल की लाइन बिछाई जाने रामनगर सुजाबाद की प्रगति विवरण की जानकारी लिए जाने केवसाथ ही यह भी निर्देशित किया गया कि अन्य सभी वार्डों में प्रस्ताव तत्काल बनाकर के प्रस्तुत किया जाए जिससे समय से कार्रवाई की जा सके। उन्होंने मिशन शक्ति के अंतर्गत 10 महिला सफाई कर्मियों को सुरक्षा किट प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया गया।

बैठक में नगर आयुक्त अक्षत वर्मा, पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के प्रबंध निदेशक, अपर नगर आयुक्त सविता यादव, सुभाष सिंह, संगम लाल, विनोद कुमार गुप्ता, संयुक्त नगर आयुक्त जितेंद्र कुमार, आनंद कृष्ण चंद्र, सहायक नगर आयुक्त मृत्युंजय नारायण मिश्रा, इंद्र विजय सिंह यादव, महाप्रबंधक जलकल अनूप सिंह, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एस के चौधरी सहित कई अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *