रिपोर्ट अनुपम भट्टाचार्य 

 

वाराणसी।मानसरोवर स्थित श्री राम तारक आंध्रा आश्रम में मंगलवार को आदि कवि श्री वाल्मीकि महर्षि का जयंती मनाया गया।

इस विशेष कार्यक्रम में , जगत को श्री रामायण की रूप में भगवान श्री राम का चरित से अवगत करनेवाला श्री वाल्मीकि और भगवान श्री राम की पूजा और अर्चना किया गया।

विद्वत जानों के द्वारा श्री वाल्मीकी रामायण का सम्पूर्ण पाठ किया गया। श्री उलिमिरी सोमायजुलु ने कहा कि सब लोग श्री वाल्मीकि जी के ऋणी है और श्री रामायण का पाठ, और श्रावण करके, इस ऋण से मुक्ति मिलती है।

इस पाठ को लगभग 40 लोगों एकसाथ पाठ किया सभी ने वाल्मीकि जी को माल्यार्पण किया इस अवसर पर आश्रम के मैनेजिंग ट्रस्टी वी वी सुंदर शास्त्री ने कहा कि इस तरह प्रति वर्ष आश्रम में वाल्मीकि जयंती मनाया जाएगा।

श्री बुद्ध शर्मा,श्याम शास्त्री जी ने वाल्मीकि जी को पूजा कर हारती दिया तथा भक्तों को प्रसाद वितरण किया गया।

इस कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में विजयवाड़ा से आए श्री सिंह चला शास्त्री जी उपस्थित रहे उनको भी आश्रम की ओर से सम्मानित किया गया।

समारोह में मुख्य रूप से सर्वश्री- पप्पू कृष्ण प्रसाद,एन राम चंद्र मूर्ति, मार्कण्डेय शास्त्री, विरुपक्ष मूर्ति, अनुपम भट्टाचार्य, वी वी एस पी गणेश, आदि लोग उपस्थित रहे ।

कार्यक्रम संचालन आश्रमके मैनेजर वी वी सीताराम ने किया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *