800 मीटर धावन में प्रतियोगिता में डूंगर शर्मा को मिला पहला स्थान 

 

वाराणसी।संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी में शुक्रवार को सांसद खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन विश्वविद्यालय के मैदान में किया गया।

विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर बिहारी लाल शर्मा ने उक्त अवसर पर कहा कि खेल का मुख्य उद्देश्य शरीर को स्वस्थ, मन को प्रसन्न और जीवन में अनुशासन लाना है। यह केवल मनोरंजन का साधन नहीं, बल्कि व्यक्तित्व निर्माण का महत्वपूर्ण माध्यम है। खेलों से टीम भावना, सहयोग, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास का विकास होता है। जब व्यक्ति नियमित रूप से खेलों में भाग लेता है, तो उसका शरीर मजबूत, फुर्तीला और रोगमुक्त रहता है। खेल मानसिक तनाव को दूर करते हैं और व्यक्ति को सकारात्मक ऊर्जा से भर देते हैं।

छात्र कल्याणसंकायाध्यक्ष प्रोफेसर शैलेश कुमार मिश्रा ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि खेल शरीर की मांसपेशियों को सुदृढ़ करते हैं, रक्तसंचार में सुधार लाते हैं, एकाग्रता बढ़ाते हैं तथा जीवन में अनुशासन और समयबद्धता की आदत डालते हैं। खेलों से व्यक्तियों में परस्पर सम्मान, सहनशीलता और ईमानदारी जैसे गुण विकसित होते हैं।

शारीरिक शिक्षा एवं क्रीड़ा विभाग के सचिव व प्रभारी डॉक्टर सत्येन्द्र कुमार यादव ने बताया कि खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन दौड़ प्रतियोगिता, गोला फेंक ,चक्र प्रक्षेपण ,पुश अप प्रतियोगिता का आयोजन किया गया पुश अप प्रतियोगिता में सोनू गुप्ता प्रथम स्थान पर रहे द्वितीय स्थान पर निहाल चौहान और तृतीय स्थान पर आनंद पाठक रहे। चक्र प्रक्षेपण प्रतियोगिता में निहाल चौहान प्रथम स्थान पर ,सोनू कुमार गुप्ता द्वितीय स्थान पर और तृतीय स्थान पर अभिनय द्विवेदी रहे ।गोला फेंक प्रतियोगिता के अंतर्गत निहाल चौहान प्रथम स्थान पर, अभिनय द्विवेदी द्वितीय स्थान पर और आनंद पाठक तृतीय स्थान पर रहे ।धावन प्रतियोगिता के अंतर्गत 100 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में निहाल चौहान प्रथम ,शिवम तिवारी द्वितीय और आनंद पाठक तृतीय स्थान पर रहे ।200 मीटर धावन प्रतियोगिता में आनंद पाठक प्रथम स्थान पर ,निहाल चौहान द्वितीय स्थान पर और रोहित कुमार मिश्रा तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ प्रतियोगिता में शिवम तिवारी प्रथम स्थान पर ,आनंद पाठक द्वितीय स्थान पर और निहाल चौहान तृतीय स्थान पर रहे। 800 मीटर धावन प्रतियोगिता में डूंगर शर्मा प्रथम स्थान ,शिवम तिवारी द्वितीय स्थान और अंकित निषाद तृतीय स्थान पर रहे।

समस्त प्रतियोगिताओं का संचालन खेल प्रशिक्षक आदित्य कुमार ने किया।

उस दौरान प्रोफेसर विजय कुमार पाण्डेय, प्रोफेसर रवि शंकर पाण्डेय सहित आचार्य, अधिकारी, कर्मचारी एवं छात्र -छात्राएं उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *