वाराणसी। मुंशी प्रेमचंद मार्गदर्शन केंद्र द्वारा प्रेमचंद स्मारक लमही में चल रहे दैनिक कार्यक्रम सुनो मैं प्रेमचंद ने रविवार को 1721 दिन पूरे किए। इस अवसर पर महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग की छात्रा हर्षिता श्रीवास्तव ने प्रेमचंद की प्रसिद्ध कहानी भाड़े का टट्टू का भावपूर्ण पाठ किया। कार्यक्रम के दौरान हर्षिता का सम्मान संरक्षक प्रो. श्रद्धानंद, डॉ. राम सुधार सिंह, निदेशक राजीव गोंड और डॉ. मनोहर ने किया। वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. राम सुधार सिंह ने कहा कि प्रेमचंद ने समाज के निचले तबके की पीड़ा और उनके आत्मसम्मान के संघर्ष को यथार्थ रूप में सामने रखा है। प्रो. श्रद्धानंद ने कहा कि यह कहानी दोस्ती और ईमानदारी के महत्व को रेखांकित करती है तथा स्वार्थी प्रवृत्ति के व्यक्ति की मानसिकता को उजागर करती है। इस अवसर पर प्रांजल श्रीवास्तव, डॉ. शतिष कुमार गोंड, अजय यादव, राकेश वर्धन, डॉ. व्योमेश चित्रांश, सूर्यभान सिंह, राहुल यादव आदि थे। स्वागत विपनेस सिंह ने किया, संचालन आयुषी दूबे और धन्यवाद ज्ञापन मनोज विश्वकर्मा ने दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *