वाराणसी। जिला निर्वाचन अधिकारी सत्येंद्र कुमार के निर्देश पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (कैण्ट) शिवानी सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को निर्वाचक नामावली के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (SIR) के संबंध में बैठक हुई। बैठक में विधायक कैण्ट सौरभ श्रीवास्तव सहित भाजपा, सपा व बसपा के प्रतिनिधि मौजूद रहे। बैठक में बताया गया कि कैण्ट विधानसभा क्षेत्र के सभी 390 बूथों पर एक साथ विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्य संचालित किया जाएगा। बीएलओ और सुपरवाइजरों को पहचान पत्र, किट बैग और गणना प्रपत्र उपलब्ध कराए जाएंगे। सभी राजनीतिक दलों व मतदाताओं से अभियान में सहयोग की अपील की गई।निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी शिवानी सिंह ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार 4 नवम्बर से 4 दिसम्बर 2025 तक बीएलओ घर-घर जाकर गणना प्रपत्र वितरित करेंगे। दावे-आपत्तियों की अवधि 9 दिसम्बर 2025 से 8 जनवरी 2026 रहेगी, जबकि अंतिम प्रकाशन 7 फरवरी 2026 को होगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि जिन मतदाताओं का जन्म 1 जुलाई 1987 से पूर्व हुआ है और नाम 2003 की मतदाता सूची में दर्ज है, उन्हें केवल एनुमरेशन फॉर्म भरना होगा तथा साक्ष्य स्वरूप 2003 की मतदाता सूची अपलोड करनी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *