वाराणसी। ईएसआईसी अस्पताल पांडेपुर में लगभग 4 माह से ज्यादा समय से कान के इलाज कराने वाली मरीज सुनैना चौरसिया अस्पताल की दुर्व्यवस्था के शिकार है। सुनैना चौरसिया ने बताया कि यह अस्पताल गरीब, मजदूर और उनके परिवारों के लिए बना है जिसका ईएसआईसी है, उसका बीमा है, ईलाज मे उसका पैसा कटता है, उस पैसे से यह अस्पताल चलता है। बावजूद गरीब मरीज उसके परिवारों को डाक्टरों द्वारा खुब दौड़ाया जाता है। रोजाना काम-धाम छोड़कर दवा के लिए घंटों लाइन लगाइए, दो-तीन दिन के बाद दवा मिल रही है। प्रतिदिन डॉक्टर लगभग 1000 मरीजों को ओपीडी मे देख रहे है और केवल 300 मरीजों को ही दवा मिल पा रही है बाकी लोगों को दवा नहीं पा रही।

उन्होने बताया कि अस्पताल मे चिकित्सा अधीक्षक जल्दी मिलते नहीं है और जो अधिकारी मिल रहे हैं वह यह कह रहे हैं कि यहां स्टाफ की कमी है इसलिए हम दवा नहीं दे पा रहे हैं। यहां पर बहुत सी दवाई उपलब्ध नहीं होने से उसे बाहर से लेना पड़ रहा है। मैंने ईलाज के दौरान बहुत बार जांच भी कराई, ऑपरेशन डेट के बाद भी ऑपरेशन नहीं किया गया जबकि मेरे बाद आने वाली अनेकों मरीजों का ऑपरेशन कर दिया गया।

दिनांक 10 नवंबर 2025 सोमवार को जिलाधिकारी वाराणसी को जनसुनवाई के माध्यम से पूरे प्रकरण की जांच हेतु पत्रक दिया गया है।

एडीएम सिटी के माध्यम से प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री को भी पूरे प्रकरण की जांच हेतु पत्रक दिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *