
वाराणसी। संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय, वाराणसी में “मिशन शक्ति” के विशेष अभियान (फैज़-5) के अन्तर्गत 5 दिवसीय कार्यशालाअसाधारण उपलब्धियों वाली महिलाएं: प्रेरणा और नेतृत्व पर आधारित” शनिवार को आधुनिक भाषा एवं भाषा विज्ञान सभागार में कुलपति प्रो. बिहारी लाल शर्मा के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विशेष व्याख्यान के दौरान न्याय शास्त्र के उद्भट विद्वान् प्रो. रामपूजन पांडेय ने कहा कि भारतीय संस्कृति में नारियों को सर्वोच्च स्थान दिया गया है,वेदों एवं शास्त्रों में में वर्णित श्लोकों में नारी को पूज्यनीय माना गया है।एक नारी संपूर्ण कुटुम्ब का सृजन करती हैं, जो कि शक्ति के रूप में प्रतिष्ठित है।संस्कार की प्रथम गुरु भी नारी होती है।इसमें सभी रिश्तों को तराशने की शक्ति होती है।
मुख्य अतिथि के रूप में श्रीमती सुधा त्रिपाठी, एल आई सी प्लेटिनम ब्रिगेड मेम्बर, जीवन बीमा मुख्य सलाहकार, वाराणसी ने अपने जीवन के संस्मरण से जोड़कर अपने लक्ष्यों की प्राप्ति तक के सफर की विस्तृत जानकारी देते हुए संघर्षों से जीवन का पथ निर्माण होता है।जब पैरों में सूर्य के ताप पड़ते है और छाले पड़ें तो निश्चित ही आपके संघर्ष की दूरी पूरी हो गई।जीवन में अपने लक्ष्य को करने के लिए निष्ठा, समर्पण, ईमानदारी और धैर्य से ही प्राप्त किया जा सकता है।
श्रीमती त्रिपाठी ने कहा कि परिवार में सामंजस्य एक नारी को बनाकर चलने से सारे कार्य आसान हो जाते हैं।जीवन में पति पत्नी का रिश्ता विश्वास और भरोसा से मजबूत बनाया जा सकता है,दोनों एक दूसरे के पूरक हैं।जब दोनों का साथ होगा तो मुकाम तक जाने में दिक्कत नहीं होती। उन्होंने बच्चों को जीवन के वास्तविक दर्शन के साथ अपने संस्मरण को बताया।
जनसम्पर्क अधिकारी शशीन्द्र मिश्र ने मिशन शक्ति के उद्देश्य और उपादेयता को विस्तार से बताया।
प्रो. विद्या कुमारी चंद्रा, नोडल अधिकारी ने कहा कि “मिशन शक्ति” का उद्देश्य नारी सुरक्षा, नारी सम्मान और नारी स्वावलंबन को बढ़ावा देना है। यह कार्यशाला महिलाओं को प्रेरित करने और उनके नेतृत्व कौशल को विकसित करने पर केंद्रित है।
वैदिक, पौराणिक मंगलाचरण के साथ मंचस्थ अतिथियों के द्वारा मां सरस्वती के प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन किया गया।अतिथियों का स्वागत और अभिनन्दन अंगवस्त्रम के साथ किया गया।
जीवन बीमा निगम के मुख्य सलाहकार अमित त्रिपाठी सहित अध्यापक एवं विद्यार्थियों ने सहभाग किया।
