
वाराणसी। समाजवादी पार्टी ने बुधवार को संविधान दिवस के अवसर पर अर्दली बाजार स्थित जिला कार्यालय एवं टड़िया चकबिही में वरिष्ठ नेता प्रदीप मौर्य के आवासीय कार्यालय पर कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर विचार गोष्ठी हुई, जिसमें वक्ताओं ने संविधान की मूल भावनाओं न्याय, समानता, समावेशिता एवं लोकतंत्र की रक्षा का संकल्प लिया। जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने कहा कि भारत का संविधान कोई साधारण दस्तावेज नहीं, बल्कि देश की आत्मा और ऐतिहासिक धरोहर है, जो 140 करोड़ भारतीयों को उम्मीद देता है। प्रदीप मौर्य ने बताया कि 448 अनुच्छेदों वाला भारतीय संविधान विश्व का सबसे बड़ा लिखित संविधान है, जिसे 26 नवंबर 1949 को डॉ. बी.आर. अंबेडकर की अध्यक्षता में अपनाया गया था। कार्यक्रम में हीरू यादव, मनोज यादव गोलू, काली प्रसाद गौड़, सुमित मौर्या आदि ने विचार व्यक्त किए।
