
वाराणसी। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में शनिवार को आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत का शुभारंभ जनपद न्यायाधीश संजीव शुक्ला ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने अधिक से अधिक वादों का सुलह-समझौते के आधार पर निस्तारण किए जाने पर जोर देते हुए कहा कि लोक अदालत न्याय को आम जन तक पहुंचाने का सशक्त माध्यम है, जिससे समय और धन की बचत के साथ-साथ त्वरित समाधान एवं सामाजिक शांति को बढ़ावा मिलता है।
कार्यक्रम में प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अनिरुद्ध कुमार तिवारी, पीठासीन अधिकारी भूमि अर्जन, पुनर्वास एवं पुनर्व्यवस्थापन प्राधिकरण सत्यानंद उपाध्याय, जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार, बनारस बार अध्यक्ष सतीश कुमार, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी अनिल कुमार शुक्ल, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के जीएम बीएन सिंह सहित सभी न्यायिक अधिकारी उपस्थित रहे।
राष्ट्रीय लोक अदालत में न्यायालय एवं प्रशासनिक विभागों से कुल 4,68,913 वादों का निस्तारण किया गया, जिसमें 18,27,08,023
