वाराणसी। अपना दल कमेरावादी वाराणसी इकाई के तत्वावधान में सोमवार को राजातालाब स्थित लॉन में अखंड भारत के निर्माता, भारत रत्न लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल का परिनिर्वाण दिवस श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाया गया। आरंभ में सरदार पटेल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर की गई। इसके बाद उनके जीवन, व्यक्तित्व और विचारों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित जनों ने उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि किसान मंच के प्रदेश अध्यक्ष राजेश प्रधान ने कहा कि बारडोली सत्याग्रह के सफल नेतृत्व के बाद महात्मा गांधी ने वल्लभभाई पटेल को ‘सरदार’ की उपाधि प्रदान की। आजादी के बाद देश की बिखरी रियासतों का एकीकरण कर उन्होंने भारत के भू-राजनीतिक स्वरूप को सुदृढ़ किया, जिससे वे भारत के बिस्मार्क और लौह पुरुष के रूप में प्रतिष्ठित हुए। उन्होंने कहा कि बारडोली किसान आंदोलन से लेकर स्वतंत्र भारत के प्रथम गृह मंत्री के रूप में सरदार पटेल का योगदान अविस्मरणीय है। उनके आदर्शों पर चलते हुए किसानों और कमेरों की खुशहाली वाला देश और समाज बनाने का संकल्प लेना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इस अवसर पर प्रदेश महासचिव गगन प्रकाश यादव,उमेशचंद्र मौर्य, योगीराज सिंह, बलराम यादव, जितेंद्र मौर्य, प्रभु पटेल (छात्रसंघ अध्यक्ष), बबलू पटेल, हरिश्चंद्र पटेल, गणेश शर्मा, रामनरेश पटेल, बीरबल मौर्य, बच्चालाल यादव, शैलेन्द्र पटेल आदि ने विचार व्यक्त किया। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष संजय पटेल, संचालन संजय आर्य एडवोकेट ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *