वाराणसी। मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा सक्रिय सहभागिता देखी जा रही है। अभियान के तहत सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष विष्णु शर्मा विश्वकर्मा ने अपने साथियों के साथ विभिन्न बूथों का दौरा कर बीएलओ से संवाद स्थापित किया और छूटे हुए पात्र मतदाताओं के गणना प्रपत्र (एसआईआर फॉर्म) भरवाकर उन्हें उपलब्ध कराया। विष्णु शर्मा ने कार्यकर्ताओं से अपील की कि वे प्रतिदिन पांच से दस बूथों पर पहुंचकर बीएलओ एवं बीएलए से संपर्क बनाए रखें और अभियान की प्रगति की जानकारी लें। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता बूथ स्तर पर बैठकर गणना प्रपत्र भरवाने में सहयोग करें तथा नए मतदाताओं को जोड़ने पर विशेष ध्यान दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *