
वाराणसी। चाँदमारी (शिवपुर) में रविवार को आयोजित सामाजिक सम्मेलन में क्षेत्रीय समाज की एकजुटता और सांस्कृतिक मूल्यों के संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में स्थानीय नागरिक, सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन की जिम्मेदारी सम्मेलन के महामंत्री सर्वेश सिंह सोनू ने संभाली, जिन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि स्वामी नारद महाराज ने अपने संबोधन में सामाजिक समरसता, आपसी सहयोग और संस्कारों की भूमिका पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि समाज की प्रगति के लिए संवाद, सहिष्णुता और परस्पर सम्मान आवश्यक हैं। मुख्य वक्ता स्वान्त रंजन ने समाज को संगठित रहकर सकारात्मक दिशा में कार्य करने का आह्वान किया और युवाओं से शिक्षा, सेवा व संस्कारों को जीवन में अपनाने की बात कही। वक्ताओं ने सामाजिक जिम्मेदारियों, सांस्कृतिक परंपराओं और सामुदायिक सहभागिता के महत्व पर विचार साझा किए। सर्वेश सिंह सोनू ने सभी से मिल-जुलकर समाजहित में कार्य करने और सांस्कृतिक विरासत को सहेजने की अपील की। समापन पर प्रसाद वितरण हुआ। इस अवसर पर आलोक सिन्हा, प्रशांत सिंह, सन्नी सिंह, आलोक सिंह, प्रतीक सिंह, उत्कर्ष पांडेय, दीपू आदि थे।
