
वाराणसी। नागरिक सुरक्षा प्रधान कार्यालय चेतगंज में आयोजित सात दिवसीय वार्डेन एवं स्वयंसेवक क्षमता निर्माण प्रशिक्षण के तहत एनडीआरएफ टीम ने स्वयंसेवकों को सीपीआर और प्राथमिक उपचार का विशेष प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण का उद्देश्य स्वयंसेवकों को आपदा एवं आकस्मिक परिस्थितियों में त्वरित और प्रभावी ढंग से कार्य करने के लिए सक्षम बनाना है। उप नियंत्रक जितेन्द्र देव सिंह की देखरेख में चल रहे इस प्रशिक्षण में एनडीआरएफ के प्रशिक्षकों ने स्वयंसेवकों को जीवन रक्षक तकनीकों का व्यावहारिक अभ्यास कराया। उन्होंने बताया कि दुर्घटना, हृदयगति रुकने या बेहोशी की स्थिति में समय पर दिया गया सीपीआर किसी भी व्यक्ति की जान बचाने में बेहद महत्वपूर्ण साबित होता है। शिविर में लगभग 120 स्वयंसेवक भाग ले रहे हैं, जिन्हें आपदा प्रबंधन, प्राथमिक उपचार और बचाव कार्यों की बारीकियां सिखाई जा रही हैं। कार्यक्रम का संचालन एडीसी इरफानुल होदा और विवेक कुमार राय ने किया। इस दौरान उप नियंत्रक जेडी सिंह, एनडीआरएफ इंस्पेक्टर श्रीनिवास मीना, सुनील कांत सिंह, कमलेश तिवारी, संदीप कुमार सिंह, शैलेन्द्र कुमार, डिप्टी डिवीजनल वार्डेन अरविन्द विश्वकर्मा आदि थे।










Leave a Reply