
वाराणसी। राजकीय अलंकृत उद्यान कम्पनी बाग, कचहरी के प्रागण में आयोजित दो दिवसीय मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी-2026 का उद्घाटन शनिवार को प्रदेश के स्टांप एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने किया। इस अवसर पर पूनम मौर्या,
अध्यक्षा जिला पंचायत, एस० राजलिंगम, आयुक्त एवं सत्यम मोहन, मुख्य कार्यकारी अधिकारी, वाराणसी विकास प्राधिकरण उपस्थित रहें।
मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी दो भागों में आयोजित की गयी। भाग-1 के अन्तर्गत शाकभाजी, फल एवं फलों से संरक्षित पदार्थ को सम्मिलित किया गया है। भाग-2 के अन्तर्गत गुलाब के कटे फूल, प्रदर्शनी का सर्वोत्तम गुलाब, कटे मौसमी फूल, कलात्मक फूलों की सज्जा, डहेलिया, सदाबहार पत्ती वाले पौधे, कैक्टस, सकुलेन्ट्स, बोनसाई, वर्टिकल गार्डेन, रंगोली व टेरेरियम पौध सम्मिलित थे। उक्त प्रदर्शनी में माउथ पेन्टिंग, मृदा कला, कैनवास पेन्टिंग, पुष्प कला एवं सहज योग सिखाने के लिये भी स्टाल लगाया गया। प्रदर्शनी में 242 प्रतिभागियों ने 3331 प्रदर्शों के साथ प्रतिभाग किया, जिसमें से प्रमुखतः पूर्वोत्तर रेलवे, बीएचयू, छावनी परिषद, केन्द्रीय कारागार, भारत हैवी इलेक्ट्रिकल, नगर निगम, वाराणसी विकास प्राधिकरण, निजी पौधशालाएं, जनपद वाराणसी, जौनपुर, गाजीपुर एवं चन्दौली के कृषक प्रतिभागी रहे प्रदर्शनी का सर्वोत्तम गुलाब “किंग आफ द शो” टाप सिकेट प्रजाति (जितेन्द्र मौर्या, महासंसार नर्सरी, मण्डुवाडीह), “क्वीन आफ द शो” (कुमारी प्रीती पटेल, न्यू ग्लोब नर्सरी, मण्डुवाडीह) विजेता रही। मुख्य अतिथि स्टाम्प मंत्री द्वारा प्रदर्शनी के अवलोकन करने के उपरान्त प्रदर्शनी समिति द्वारा प्रकाशित पुस्तिका का विमोचन किया गया एवं एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजनान्तर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक गोष्ठी का भी शुभारम्भ उन्होंने किया। गोष्ठी में जनपद से लगभग 500 कृषकों द्वारा प्रतिभाग किया गया। प्रदर्शनी में प्रदर्शित प्रदर्शों की जजिंग भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान के भूतपूर्व वैज्ञानिक डा० सूर्यनाथ सिंह चौरसिया, डा० सुधीर सिंह, डा० ज्योति, डा० मोहम्मद शाहिद डा० डी०आर० भरद्वाज जी द्वारा सब्जियों के निर्यात सम्बन्धित आवश्यक बारिकियो को बताया गया तथा आई०सी०ए०आर० सी०सी०आर० आई० से डा० आर०के सोनकर नीबूवर्गीय फसलों के उत्पादन विषयक पर एवं काशी हिन्दू विश्वविद्यालय के प्रो० अनिल कुमार सिंह, डा० ए०के० पाल एवं यू०पी० कालेज के डा० धर्मेन्द्र कुमार सिंह, कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिक डा० नरेन्द्र रघुवंशी, डा० प्रतीक्षा सिंह, डा० राहुल सिंह, डा० उषा बालचन्दानी एवं उप निदेशक एन०एच०आर०डी० एफ० विनोद कुमार सिंह द्वारा की गयी, जिसके आधार पर प्रतिभागियों को पुरस्कार रविवार को अपरान्ह 02:00 बजे मुख्य अतिथि अशोक कुमार तिवारी, महापौर एवं आयुक्त, वाराणसी मण्डल/अध्यक्ष मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी एस. राजलिंगम द्वारा प्रदान किया जायेगा। प्रदर्शनी का समापन समारोह/पारितोषिक वितरण कार्यक्रम रविवार को अपरान्ह 02:00 बजे मुख्य अतिथि अशोक कुमार तिवारी महापौर के कर कमलों द्वारा आयुक्त एस. राजलिंगम की गरिमामयी
उपस्थिति में किया जायेगा। प्रदर्शनी में विभिन्न विभागों एवं निजी संस्थाओं द्वारा आकर्षक स्टाल तथा खानपान के स्टाल भी लगाये गये हैं। प्रदर्शनी के जजों को दिग्विजय कुमार, उप निदेशक उद्यान/सचिव, मण्डलीय शाकभाजी, फल एवं पुष्प प्रदर्शनी द्वारा मोमेन्टो प्रदान कर सम्मानित किया गया। सुभाष कुमार जिला उद्यान अधिकारी एवं शैलेन्द्रदेव दूबे जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, सीमा सिंह राणा जिला उद्यान अधिकारी जौनपुर एवं आशीष कुमार जिला उद्यान अधिकारी गाजीपुर, मनोज कुमार सिंह तकनीकी सहायक, अनुराग कुमार सिंह, वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, ज्योति कुमार सिंह वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, निखिल यादव वरिष्ठ उद्यान निरीक्षक, सुधान्शु कुमार सिंह, उद्यान निरीक्षक, पंकज तिवारी, उद्यान निरीक्षक, कु० स्नेहलता सिंह प्रधान सहायक द्वारा प्रदर्शनी आयोजन में सराहनीय योगदान प्रदान किया गया। प्रदर्शनी रविवार को प्रातः 08:00 बजे से रात्रि 09:00 बजे तक जनमानस के अवलोकनार्थ खुली रहेगी तथा संध्याकाल में स्कूली बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा ।
जनपद में उद्यान विभाग एवं मनरेगा के सौजन्य से भारतीय सब्जी अनुसंधान संधान, वाराणसी में स्थापित दो हाईटेक नर्सरी का भी स्टाल प्रदर्शनी में लगाया गया, जिसमें संकर शाकभाजी के उत्पादित पौधें तरोई, खीरा, टमाटर, कोहड़ा आदि के (बेहन) को रू० 2/- प्रति पौध की दर से बिकी भी किया गया। मृदा रहित उत्पादित पौधों को देखने के लिये स्टाल पर काफी भीड़ रही।
