
जोधपुर।श्री ओसवाल जैन लूणावत भाईपा संस्था द्वारा वार्षिक स्नेह-मिलन समारोह एक होटल में संपन्न हुआ।
आयोजित समारोह में सभी स्वजातीय बंधुओं की विशाल उपस्थिति रही।
समारोह में मुख्य रूप से अध्यक्ष महेंद्र राज लूणावत ने बताया कि पिछली बैठक में हुए निर्णय अनुसार जोधपुर के विगत 42 वर्षों से कार्यरत लूनावत भाईपा का पंजीकरण करवाया लिया गया है तथा बैंक खाता भी खोल दिया गया है।सदस्यों ने भाईपा को आगे बढ़ाने के लिये अपने महत्पूर्ण विचार रखे जिसमे समाज सेवा, शिक्षा, स्वास्थ्य आदि पर विशेष ध्यान देने पर जोर दिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में 101 से भी अधिक वरिष्ठ नागरिक सम्मान, तपस्वी सम्मान, बच्चों का शिक्षा सम्मान, पूर्व पदाधिकारियों का सम्मान, संस्थापक सदस्यों का सम्मान, विवाह के 50 वर्ष पूरे करने वाले सदस्यों सहित अन्य विशिष्ट समाज सेवा और संस्था के विकास हेतु दिए गए उदार आर्थिक सहयोग के लिए सुगनगंगा परिवार के मूलचंद, अमरचंद, सुमेरचन्द, नरेशचंद, बेंगलुरु निवासी श्री ताराचंद, नरपतसिंह एवं अन्य का सम्मान कर उनके प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की गई।सदस्यों को माला, प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो, दुपट्टा, शाल, साड़ी इत्यादि प्रदान कर सम्मानित किया गया।
कार्यकारिणी सदस्य उपाध्यक्ष राजेश, सचिव ज्ञानमल, पारसमल, जवरीमल, श्रीचंद, मनीष, ताराचंद, गौतम, अनंतीलाल सुरेंद्र, राज, लक्षिता, मधु, मोनिका, विनीता,एंकर प्रमोद सिंघल, फोटोग्राफर मुकेश व अन्य सभी की सेवाओं की सराहना कर उनका माल्यार्पण किया गया।
भाईपा सदस्यों के असीम स्नेह ने इस आयोजन को पूर्णतः सफल एवं ऐतिहासिक बना दिया है और गरिमामयी उपस्थिति ने सभी का हृदय जीत लिया है।
इसके साथ ही भारी संख्या में संस्थापक सदस्य की सदस्यता सहर्ष स्वीकार कर संस्था को मजबूती प्रदान करने वाले सभी समाज बंधुओं को भी बहुत-धन्यवाद एवं आभार प्रकट किया गया।
अध्यक्ष महेन्द्र राज लूणावत ने सदस्यों से कहा कि आपका यह अभूतपूर्व विश्वास, अपनापन, प्रेम और स्नेह ही हमारी संस्था की असली ताक़त और पूंजी है और आपका विश्वास भविष्य में भी समाज के उत्थान के लिए यह, जुड़ाव और सक्रिय सहयोग संस्था को हमेशा अनवरत प्राप्त होता रहेगा।
भव्य सुंदर सजावट व्यवस्था के साथ स्नेह मिलन कार्यक्रम में सुबह भोजन, दोपहर हाई टी और शाम के भोजन, हाऊजी इत्यादि का आनन्द लिया।
