वाराणसी। उप महानिरीक्षक निबन्धन, वाराणसी मण्डल के निर्देशानुसार चालू वित्तीय वर्ष की समाप्ति के दृष्टिगत की 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में भी निबंधन कार्यालय खुले रहेंगे तथा निबन्धन कार्य होगे।

उक्त जानकारी देते हुए सहायक महानिरीक्षक निबन्धन धीरेन्द्र कुमार सैनी ने बताया कि अवकाश के दिनों में भी निबंधन कार्यालय खुले होने से जनसामान्य को सुविधा के साथ-साथ अवशेष विभागीय कार्य पूर्ण किया जा सकेगा। उन्होंने जिले के सभी उप निबंधको निर्देशित किया है कि वे भी 31 मार्च तक अवकाश के दिनों में अपना उप निबंधन कार्यालय खोले तथा निबन्धन कार्य किया जाये, जिससे अपेक्षित राजस्व प्राप्ति के साथ ही जनसामान्य को सुविधा के साथ-साथ अवशेष विभागीय कार्य पूर्ण किये जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *