भगवान जगन्नाथ जी विशिष्ट पूजन संग हुआ सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

वाराणसी।शुक्रवार को असि स्थित जगन्नाथ मंदिर में भगवान जगन्नाथ का विशेष श्रृंगार पूजन हुआ l मंदिर के पुजारी राधेश्याम पांडे ने भगवान जगन्नाथ बलभद्र एवं बहन सुभद्रा को गंगाजल से स्नान कराकर पीत वस्त्र धारण कराकर बेला, गेंदा अड़हुल गुलाब, कमल, चंपा चमेली के फूलो व अशोक, कामनी के पत्तों से श्रृंगार कर फलाहार का भोग लगाकर भव्य आरती की l

 

पूजन व आरती के पश्चात् मंदिर परिसर में भजन संध्या का आयोजन हुआ। भजन संध्या का शुभारंभ शक्ति भजन मंडली की टीम गणेश वंदना से शुभारंभ किया इसके पश्चात प्रदीप बाबा रोमा साहनी आदि कलाकारों ने अपने भजनों की सुंदर प्रस्तुति से सबको मंत्र मुक्त कर दिया ।

 

ख्यातिलब्ध गायिका सरोज वर्मा ने मंच संभाला और उन्होंने कवि विद्यापति द्वारा रचित शिव हो उतरवा पार कवन विधिना सुनकर सोताओं को भाव विभोर कर दियाl सरोज वर्मा ने इसके पश्चात देवी गीत एवं भगवान जगन्नाथ पर आधारित अन्य भजनों की प्रस्तुति का परिसर को भक्ति में बना दिया।भजन सम्राट भरत शर्मा ने मंच संभाला और अपने भजनों की प्रस्तुति से सभी को भाव विभोर कर दिया ।निमिया की डार मैया झुलेली झुलनवा व श्रीमन नारायण नारायण की प्रस्तुति से श्रोताओं को को भक्ति रस में डुबो दिया l

 

अंतरराष्ट्रीय सितार वादक पंडित देवव्रत मिश्र के सितार युगलबंदी ने लोगों को झूमने पर मजबूर कर दियाl

 

समारोह के मुख्य अतिथि पद्मश्री डा शिवनाथ मिश्रा, विशिष्ट अतिथि एमएलसी अन्नपूर्णा सिंह, अध्यक्षता पूर्व एमएलसी एवं ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के अध्यक्ष बृजेश सिंह ने कियाl अतिथियों का स्वागत ट्रस्ट श्री जगन्नाथ जी के सचिव शैलेश त्रिपाठी ने कियाl

 

इस अवसर पर ट्रस्टी दीपक शापुरी, नवीन श्रीवास्तव, ज्ञानेश्वर जायसवाल, उत्कर्ष श्रीवास्तव शाहिद काफी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे l

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *