काशी सांसद तीरंदाजी प्रतियोगिता में चमके युवा निशानेबाज

 

 

​वाराणसी। जिला तीरंदाजी संघ के तत्वावधान में डालिम्स सनबीम स्कूल रोहनिया के आर्चरी ग्राउंड में काशी सांसद तीरंदाजी प्रतियोगिता हुई। क्रीड़ा भारती के प्रांतीय अध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव और डालिम्स ग्रुप के अध्यक्ष प्रदीप मधोक बाबा ने संयुक्त रूप से इसका उद्घाटन किया। प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों व अकादमियों के 65 धनुर्धरों ने हिस्सा लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई।

​इंडियन, रिकर्व और कंपाउंड राउंड के सब-जूनियर, जूनियर एवं सीनियर वर्ग में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक अपने नाम किए। पदक जीतने वालों में ललित मिश्रा, आकाश कुमार, सूरज, प्रिया यादव, अंश सोनकर, सानिया चौधरी, नैंसी मिश्रा, आस्था पांडे, समृद्धि गुप्ता, अद्विका राय, रुद्र सेठ, सानवी कुशवाहा और अंशवी यादव समेत अन्य खिलाड़ी शामिल रहे।

​समापन पर संघ के अध्यक्ष दिवाकर द्विवेदी, सचिव शशि प्रकाश मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल और प्रधानाचार्या गुरमीत कौर ने विजेताओं को पदक व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। निर्णायक धरती सिंह मौर्य, नीतीश कुमार सिंह, प्रवीण कुमार व हेमंत प्रजापति रहे। रणदीप सिंह, जेपी सिंह, वैभव राय, मंगलम राय और रमेश पटेल भी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *