केंद्रीय कारागार में गूंजी रामचरितमानस की चौपाइयां

​वाराणसी। केंद्रीय कारागार में शुक्रवार को तीन दिवसीय मानस प्रवचन का शुभारंभ हुआ। शिव शक्ति जन कल्याण ट्रस्ट की संस्थापिका ईशा त्रिपाठी सूरी के संयोजन में 20 से 22 नवंबर तक चलने वाले इस आयोजन में आचार्य श्री मधुरदास जी महाराज ने प्रवचन दिया। ​वरिष्ठ जेल अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र ने मनुष्य जीवन को दुर्लभ बताते हुए सत्कर्म व आध्यात्मिक चिंतन पर जोर दिया। रामदरबार व व्यास गद्दी की आरती के बाद आचार्य मधुरदास जी महाराज ने कहा कि मानव जीवन का उद्देश्य स्वयं को पहचानना और ब्रह्म से एकाकार होकर परम आनंद पाना है। वहीं, डीआईजी राजेश श्रीवास्तव ने ऊर्जा को सकारात्मक कार्यों में लगाने की प्रेरणा दी।
​स्वागत करने वालों में डीआईजी राजेश श्रीवास्तव, वरिष्ठ अधीक्षक राधाकृष्ण मिश्र, जेलर अखिलेश कुमार व उपकारापाल अखिलेश कुमार मिश्र शामिल रहे। आरती के साथ पहले दिन का प्रवचन संपन्न हुआ। इस दौरान जेल अधीक्षक सौरभ श्रीवास्तव, अमित कुमार वर्मा, अशोक कुमार राय, अयोध्या प्रसाद, अमिता श्रीवास्तव व संदीप खरे आदि उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *