उदय प्रताप महाविद्यालय में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ

​वाराणसी। उदय प्रताप महाविद्यालय की 117वीं वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व हॉकी खिलाड़ी, ओलंपियन एवं जीएसटी कमिश्नर राहुल सिंह ने प्रतियोगिता के आरंभ की औपचारिक घोषणा की।

​इसके बाद पूर्व चैंपियन छात्राओं आराध्या प्रजापति, आस्था गुप्ता और आयुषी पाल ने मशाल लेकर मैदान का चक्कर लगाया, जबकि आराध्या प्रजापति ने खिलाड़ियों को खेल भावना व निष्पक्ष प्रतिस्पर्धा की शपथ दिलाई। समारोह में मुख्य अतिथि राहुल सिंह तथा प्राचार्य प्रो. धर्मेंद्र कुमार सिंह का स्मृति चिह्न, शॉल और बैज से स्वागत किया गया। ​प्रतियोगिताओं के दौरान 100 मीटर दौड़ में आलोक शर्मा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, डिग्री कॉलेज की काजल प्रजापति ने 800 मीटर और 400 मीटर दौड़ में पहला स्थान हासिल कर शानदार प्रदर्शन किया। आयोजन में साई (SAI) कोच रामललित जी का विशेष सहयोग रहा।

​प्राचार्य धर्मेंद्र कुमार सिंह ने अपने आशीर्वचन में कहा कि खेल विद्यार्थियों के शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक दृढ़ता, अनुशासन और सर्वांगीण विकास में अहम भूमिका निभाते हैं। उन्होंने छात्रों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *