
वाराणसी। उदय प्रताप कालेज प्राचीन छात्र एसोसिएशन की बैठक साहित्यकार अध्यक्ष डा.रामसुधार सिंह की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कालेज परिसर में छात्र की हत्या की निंदा करते हुए मृतक छात्र के प्रति संवेदना व्यक्त किया गया। एसोसिएशन की ओर से छात्र के परिजनों को 50,000की आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों ने सोशल मीडिया पर घटना को जाति के आधार पर जोड़ कर प्रचार प्रसार किया जा रहा है,जो ग़लत है। निर्णय लिया गया है जिलाधिकारी और पुलिस कमिश्नर से मिलकर इस तरह हो रहे दुष्प्रचार पर रोक लगाने और दुष्प्रचार करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मां की जाएगी। एसोसिएशन की ओर से सभी वर्ग को समान रूप से छात्रवृत्ति का वितरण किया जाता है। बैठक में उपाध्यक्ष आनंद विजय, भानु प्रताप सिंह,अमर नाथ सिंह, महेंद्र प्रताप,रजत कुमार सिंह,संजय कुमार सिंह,रामवृक्ष और आशुतोष सिंह विट्टू आदि थे।
