
मूलांक 9 और भाग्यांक 4 है
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल के अनुसार शुक्रवार का दिन मिथुन राशि में चंद्रमा का गोचर होगा जो आर्थिक लाभ और व्यावसायिक सफलता लेकर आएगा। सभी को वाणी में मधुरता, रचनात्मकता पर ध्यान देने की आवश्यकता होगी।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
मूलांक 1 के जातकों की नेतृत्व क्षमता बढ़ेगी। करियर में नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू कर सकते हैं।कार्यस्थल पर सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा। धन लाभ होगा।
उपाय – रात्रि के समय चंदन और केसर पाउडर को आपस में मिल कर पान के पत्ते पर रखें सुबह सूर्योदय से पहले उठाकर तिजोरी में रखें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
मूलांक 2 के जातकों को भावनात्मक निर्णय लेने से बचना चाहिए। व्यापार में लेनदेन में सावधानी रखें। रचनात्मक कार्यों में रुचि रहेगी। नया सीखने के लिए समय ठीक है ।
उपाय – मां दुर्गा का ध्यान कर घर के मंदिर में गोबर के उपले पर पान, लौंग, कपूर, इलायची और गुग्गल के साथ कुछ मीठा रखकर मां को इसकी धूनी दें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
मूलांक 3 के जातकों की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।ज्ञान और शिक्षा के क्षेत्र में सफलता मिलेगी। पुराने निवेश से लाभ हो सकता है। धैर्य रखें, जल्दबाजी में निर्णय न लें। बड़ों की सलाह से काम करें।
उपाय – भगवान राम को तुलसी दल के साथ पंचामृत और खीर का भोग लगाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
मूलांक 4 के जातकों के कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। खर्चों पर नियंत्रण रखें। यात्रा पर जाने से पहले कागज़ की जांच पड़ताल अवश्य करें।
उपाय – शाम को खीर बनाकर चंद्रमा की रोशनी में 1 घंटे रखें और फिर परिवार के सभी सदस्यों के साथ मिलकर खाएं।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
मूलांक 5 के जातकों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है । व्यापार में बड़ा मुनाफा हो सकता है। काम की सराहना होगी। नई शुरुआत के लिए शुभ। घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय – घर के कोनों में ‘ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं रामचंद्राय श्रीं नमः’ का जाप करते हुए जल का छिड़काव करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
मूलांक 6 के जातकों के पति पत्नी के रिश्तों में मधुरता आएगी । कला, मनोरंजन से जुड़े लोगों को आज आर्थिक लाभ प्राप्त होगा। आर्थिक और सामाजिक स्थिति मजबूत होगी।
उपाय – तुलसी के 108 पत्तों पर ‘श्री राम’ लिखकर माला बनाएं यह माला भगवान राम को अर्पित करें|
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
मूलांक 7 के जातकों के यात्रा के योग बन रहे हैं। अपनी योजनाओं को गुप्त रखें किसी के भी साथ सांझा न करें। गाड़ी चलाते समय सावधानी रखें।
उपाय – घर में राम दरबार की तस्वीर स्थापित करें ।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों की मेहनत का अच्छा फल मिलेगा। संपत्ति से लाभ की संभावना है। कार्यस्थल पर सहकर्मियों से विवाद न करें, शांत रहें। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।
उपाय – राम मंदिर मे केसरिया ध्वज चढ़ाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
मूलांक 9 के जातकों के जीवन में नई नौकरी या व्यवसाय जुड़ सकता है।आप आज ऊर्जावान महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी या वाहन खरीदने का विचार कर सकते हैं और इसमें सफलता भी मिलेगी। गुस्से पर नियंत्रण रखें, पैशनेट रहेंगे। अनावश्यक खर्च से बचें।
उपाय – आर्थिक समृद्धि के लिए रामरक्षा स्तोत्र का पाठ करें ।
