शुक्रवार को राजेन्द्र प्रसाद घाट पर होगी 34 वीं आयोजन 

 

वाराणसी।राममय रात के संयोजक सुरेश प्रसाद पाण्डेय के अनुसार शुक्रवार को सांयकाल 7 बजे राजेन्द्र प्रसाद घाट पर 34 वीं भव्य आयोजन किया जा रहा है। जिसमें रात भर गायन, वादन व नृत्य की त्रिवेणी बहेगी।

संयोजक सुरेश प्रसाद पाण्डेय के अनुसार भारत रत्न बिस्मिलाह खां के सुपौत्र आफाक हुसैन के शहनाई वादन, श्रीराम जी की आरती, सनबीम एकेडमी के छात्रों द्वारा राम भजन की प्रस्तुति होगी।

भजन गायिका पल्लवी पाण्डेय, भजन गायक विजय कपूर,अमलेश पाण्डेय , दुर्गेश उपाध्याय, संस्कृति शर्मा, सरोज वर्मा, विदुषी वर्मा की प्रस्तुति होगी।

श्रीकृष्ण मिश्रा व वत्स अग्निहोत्री का सितार युगल बन्दी, सुश्री आदिति चटर्जी कथक नृत्य,डा अनुराग मिश्र बांसुरी वादन, सुमन अग्रहरि गायन, पूजा पंड्या भजन, राकेश तिवारी भजन,जय पाण्डेय भजन, गुड्डू हंगामा भजन के साथ कवि सम्मेलन आयोजित है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *