वाराणसी । गुरुवार को शहर दक्षिणी विधायक डॉ नीलकंठ तिवारी के नेतृत्व में 2017 से शहर दक्षिणी विधानसभा में मातृशक्ति अभिनंदन का कार्यक्रम सम्पन्न हुई।

इस वर्ष भी ये कार्यक्रम राम कटोरा स्थित सरोजा पैलेस में वासंतिक नवरात्र की अष्टमी के दिन आयोजित हुआ। जिसमें 1500 से अधिक मातृशक्ति का सम्मान हुआ।

कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने मातृशक्ति को अंगवस्त्रम ओढाया व पुष्पवर्षा अभिनंदन किया। इस अवसर पर मातृशक्ति को फलाहार भी वितरित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों का स्वागत करते शहर दक्षिणी विधायक व पुर्व मंत्री डॉ नीलकंठ तिवारी ने कहा कि इस वर्ष ये 15 वां मातृशक्ति कार्यक्रम हो रहा है।

कहा कि पीएम मोदी जी की प्रेरणा एवं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में 2017 सें वासंतिक व शारदीय नवरात्र में ये कार्यक्रम हो रहा है।

कहा कि भारतीय सनातन संस्कृति में मातृशक्ति का सर्वोच्च स्थान है। मातृशक्ति जननी भी है और पालन कर्ती भी है। कहा कि हमारे यहा शक्ति की प्रतिक मातृशक्ति है। वैदिक काल में वेदो की रचना में भी मातृशक्ति का योगदान रहा है। कहा कि देश पर जब भी कोई संकट आता है तब हमारी मातृशक्ति ही हमें संरक्षित करती है। कहा कि पीएम मोदी ने अपनी सभी योजनाओं में मातृशक्ति को केंद्र में रखा है। कहा कि आज प्रत्येक क्षेत्र में मातृशक्ति सबसे आगे है। कहा कि काशी में स्थित नव देवियां और नव गौरी के अधिकतर मंदिर शहर दक्षिणी विधानसभा में ही आते है।

इस अवसर पर बतौर मुख्य आतिथि भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष दिलीप पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में लगातार महिला सशक्तिकरण का कार्य हो रहा है है। कहा कि पीएम मोदी ने महिलाओं को सम्मान देते हुए मातृ शक्ति वंदन अधिनियम के तहत राजनीतिक क्षेत्र में भी 33 प्रतिशत आरक्षण देने का कानून संसद में पारित कराया है।

इस अवसर पर भाजपा महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि मातृशक्ति ही हमें सबकुछ देती है। मां दुर्गा हमें शक्ति देती, मां सरस्वती विद्या देती है तो मां लक्ष्मी हमें धन प्रदान करती है।

पूर्व महापौर मृदुला जायसवाल ने कहा कि कहा कि जहा महिला का सम्मान होता है वहा देवता का वास करते है।

संचालन नेहा कक्कड़ व धन्यवाद ज्ञापन साधना वेदांती ने किया।

इस अवसर पर मातृशक्ति का अभिनंदन करने वालों में गुजरात के पूर्व विधायक जगदीश पटेल, अशोक चौरसिया, क्षेत्रीय मीडिया प्रभारी नवरतन राठी, नम्रता चौरसिया, कुसुम पटेल, संतोष सोलापुरकर, साधना वेदांती, शालिनी यादव, रचना अग्रवाल, कनकलता मिश्र, डॉ वीरेंद्र सिंह, आलोक श्रीवास्तव, जगदीश त्रिपाठी, इं अशोक यादव, नवीन कपूर, राहुल सिंह, अशोक जाटव, बबलू सेठ, राजीव सिंह डब्बू, ताडकेश्वर नाथ गुप्ता, शालिनी यादव, संदीप केशरी, किशोर सेठ, शैलेंद्र मिश्रा, गोपाल जी गुप्ता, संजय केशरी, नीरज जायसवाल, विवेक जायसवाल, मनोज यादव, नरसिंह दास, सुरेश चौरसिया, रोहित जायसवाल, संजय विशंभरी, अंकुर मेहरोत्रा, श्रवण गुप्ता, संदीप चौरसिया, सहित हजारों की संख्या में महिला व पुरुष उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *