
रिपोर्ट अशरफ
प्रयागराज। फूलपुर क्षेत्र में गुरुवार को चेयरमैन अमरनाथ की पुत्री का विवाह समारोह का भव्य आयोजन हर्षोल्लास एवं धूमधाम के साथ संपन्न हुआ।
मांगलिक समारोह में उत्तर प्रदेश सरकार के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य विशेष रूप से समारोह में शामिल हुए। उन्होंने नवविवाहित जोड़े को आशीर्वाद देते हुए उनके सुखद, समृद्ध एवं खुशहाल वैवाहिक जीवन की कामना की।
उपमुख्यमंत्री के विवाह समारोह में पहुंचने से आयोजन की रौनक और बढ़ गई। उनके आगमन की सूचना मिलते ही समारोह में मौजूद लोगों एवं कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।
चेयरमैन अमरनाथ के परिवार में आयोजित इस मांगलिक कार्यक्रम में क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों की उपस्थिति रही।
सभी ने एक-दूसरे से मिलकर विवाह की खुशियां साझा कीं और परिवार को शुभकामनाएं दीं।
वैवाहिक समारोह में सांसद प्रवीण पटेल एवं विधायक दीपक पटेल, रोहित केसरी सहित अनेक गणमान्य समारोह में शामिल रहे।
कार्यकर्तागण में नवीन चौरसिया, विशाल, आशीष मौर्य उर्फ राजा, संदीप गुप्ता सहित अनेक लोग मौजूद रहे। सभी ने अतिथियों का स्वागत किया और विवाह समारोह में अपनी सहभागिता निभाई।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने नवदंपति को आशीर्वाद देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। चेयरमैन अमरनाथ के परिवार ने समारोह में पधारे सभी अतिथियों एवं शुभचिंतकों का आभार व्यक्त किया।

Leave a Reply