अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष बने संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू

बिहार।अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद की ओर से कैमूर जिले के मोहनियां निवासी पत्रकार एवं अधिवक्ता संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू को बिहार प्रदेश अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। उनकी इस नियुक्ति से क्षेत्र के लोगों और हिंदी भाषा से जुड़े साहित्यिक एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष का माहौल है।

 

परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं चेयरमैन श्री हृदय नारायण मिश्रा ने उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र प्रदान कर औपचारिक रूप से बिहार प्रदेश अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया।

 

बता दें कि संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू मूल रूप से पत्रकार एवं अधिवक्ता हैं और वर्तमान में कैमूर जिले के मोहनियां में रहते हैं। पत्रकारिता और विधिक क्षेत्र से जुड़े होने के कारण उन्हें सामाजिक गतिविधियों तथा जनसरोकारों का अनुभव भी प्राप्त है।

 

अब अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद के बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में उन्हें हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार, संरक्षण एवं संगठनात्मक गतिविधियों को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी मिली है। वही अपनी नियुक्ति पर संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय हिंदी परिषद द्वारा उन्हें जो महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी, लगन और मेहनत के साथ करेंगे। हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार को जन-जन तक पहुंचाना और अधिक से अधिक लोगों को परिषद से जोड़ना उनकी प्राथमिकता होगी।

उन्होंने कहा कि हिंदी केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति, सभ्यता और पहचान का महत्वपूर्ण आधार है। इसके सम्मान, संवर्धन और व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए निरंतर प्रयास किया जाएगा।

 

संतोष कुमार चतुर्वेदी उर्फ रिंकू की बिहार प्रदेश अध्यक्ष के रूप में नियुक्ति पर परिषद की ओर से उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं। उनकी इस नई जिम्मेदारी को लेकर क्षेत्र के शुभचिंतकों और परिचितों ने भी प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *