वाराणसी। जिला समाजवादी पार्टी कार्यालय अर्दली बाजार में गुरुवार को महान सम्राट अशोक की जयंती धूमधाम से मनाई गई। इस अवसर पर आयोजित विचार गोष्ठी में समाजवादी पार्टी के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उनके जीवन, विचारों और समाज के प्रति योगदान को याद किया। अध्यक्षता जिला प्रवक्ता संतोष यादव बबलू एडवोकेट ने की। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक ने समाज में धर्मनिरपेक्षता, न्याय और अहिंसा का संदेश दिया। उन्होंने देश के राजनीतिक एकीकरण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई और प्रशासनिक व्यवस्था को मजबूत किया। अशोक ने “जियो और जीने दो” का संदेश देते हुए मानवता, करुणा और सभी प्राणियों के प्रति दया की भावना को बढ़ावा दिया। उन्होंने ब्राह्मी लिपि के माध्यम से शासन व्यवस्था और संदेशों को जनसामान्य तक पहुंचाने का कार्य किया। उन्होंने कहा कि सम्राट अशोक की शिक्षाएं आज भी समाज में शांति, सद्भाव और सामाजिक एकता को मजबूत करने की प्रेरणा देती हैं। संचालन गोपाल पाण्डेय ने किया। इस अवसर पर दीपचंद गुप्ता, अखिलेश यादव, चंद्रशेखर सिंह यादव, विद्या भारती, हीरू यादव, राजेंद्र प्रसाद, रामकुमार यादव, सुरेश पाल, शिवप्रसाद गौतम, धर्मवीर पटेल, विजय यादव विज्जु, विनोद पटेल, सुभाष यादव, अयाज खान और विनोद शुक्ला सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *