
अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
मूलांक 1 और भाग्यांक 5
आज का दिन शुभ फल देने वाला होगा, क्योंकि इस दिन रवियोग और सुकर्मा योग का संयोग बन रहा है, जो पूजा और कार्य की शुरुआत के लिए उत्तम है। यह समय भाग्यशाली होगा।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज मूलांक 1 के जातकों का जीवनसाथी के साथ संबंध गहरे होंगे और प्यार बढ़ेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी और कार्यक्षेत्र में मान-सम्मान मिल सकता है, कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं।
उपाय -3 बार हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज मूलांक 2 के जातकों को धैर्य से काम लेना होगा, आप भावनात्मक रूप से संतुलित रहें। आज का दिन निवेश के लिए ठीक-ठाक रह सकता है। धन वृद्धि के योग बन रहे हैं।
उपाय – सूर्य को गंगा जल में दूध मिलाकर अर्घ्य दें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज मूलांक 3 के जातकों के करियर में मेहनत का अच्छा फल मिलेगा और भाग्य का साथ मिलेगा। नया काम शुरू करने के लिए दिन अच्छा है।
उपाय – भगवान शिव को जल चढ़ाएं।
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज मूलांक 4 के जातकों की तरक्की होगी। काम का बोझ बढ़ सकता है, इसलिए योजनाबद्ध तरीके से काम करें। तनाव को दूर करने के लिए मैडिटेशन का सहारा लें।
उपाय – एक पांच मुखी रुद्राक्ष अपने साथ रखें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज मूलांक 5 के जातक अपने व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी नयी योजनाएं बनाएंगे और ये योजनाएं सफल होंगी, लेकिन आपको अपने खर्चों पर नियंत्रण रखना होगा,
उपाय – शनि देव को याद करके दिन की शुरुआत करें।
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )
आज मूलांक 6 का वैवाहिक जीवन सुखद रहेगा, लेकिन प्रेम संबंधों में अहंकार से बचें।
उपाय – 5 हरी इलायची अपने साथ रखें।
मूलांक 7 (7, 16, 25)
आज मूलांक 7 वाले लोगों को व्यापार में सफलता मिलेगी और करियर में स्थिरता महसूस करेंगे। धन लाभ के योग बन रहे हैं।
उपाय – जौ का दान करें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
मूलांक 8 के जातकों यह दिन आपके लिए परीक्षा का हो सकता है। मेहनत करें इसका फल प्राप्त होगा। आपने अध्यापक या बड़ो के सामने अपनी बात स्पष्ट रूप से रखें।
उपाय -शनि मंदिर में तेल चढ़ाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज मूलांक 9 को कार्यक्षेत्र में सफलता मिलेगी और भाग्य का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा,
उपाय – हनुमान मंदिर में बेसन का लड्डू चढाएं।
