
युवा व नामचीन हस्तियों ने लगाई हाजिरी, वाराणसी नागरिक संघ के तत्वावधान में रहा आयोजित
रिपोर्ट:- आशीर्वाद सिंह/विक्की वर्मा

वाराणसी। वरिष्ठ पत्रकार स्व मुन्नू प्रसाद पाण्डेय द्वारा स्थापित वाराणसी नागरिक संघ के तत्वावधान में राजेन्द्र प्रसाद घाट पर 34 वां राममय रात नवोदित व नामचीन हस्तियों की उपस्थिति में सम्पन्न हुई।
राममय रात का शुभारंभ भारत रत्न बिस्मिलाह खां के सुपौत्र आफाक हुसैन के गंगा द्वारे बधईयां बाजे के शहनाई की धुन से हुआ।
तत्पश्चात् उपस्थिति अतिथियों व वरिष्ठ जन ने भगवान श्रीराम को पुष्प अर्पित कर भव्य महाआरती उतारी।
सनबीम एकेडमी के बाल कलाकारों ने पल्लवी पाण्डेय के नेतृत्व में श्रीराम को भजन अर्पित किया।
भजन गायिका पल्लवी पाण्डेय, पूजा पांड्या, विदूषी वर्मा, सुमन अग्रहरि, विजय कपूर, अमलेश पाण्डेय, ने भगवान श्रीराम के चरणों में भजन गायन कर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया।
अन्तर्राष्ट्रीय सितार वादक पद्मश्री पं. शिवनाथ मिश्र के सुपौत्र व देवब्रत मिश्र के सुपुत्र कृष्ण मिश्र व वत्स अग्निहोत्री के सितार वादन युगल बन्दी ने खूब सराहा गया।
अदिति चटर्जी के राममय नृत्य ने दर्शकों के मन को मोहा।
वरिष्ठ कवि सिद्धनाथ शर्मा व कवि चिंतित ने भगवान श्रीराम के चरणों में काव्य पाठ कर सभी को झूमाया।
ज्ञातव्य हो कि विगत तीन वार ऐसा समय आया इन्द्र भगवान रिमझिम बारिश कर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
राममय रात का सफल संयोजन स्व मून्नू प्रसाद पाण्डेय के सुपुत्र सुरेश प्रसाद पाण्डेय, संचालन वरिष्ठ साहित्यकार डॉ अशोक सिंह, धन्यवाद प्रकाश पुरुषोत्तम मिश्रा ने किया
समारोह के अन्त में भगवान श्री राम की भव्य आरती कर समारोह का समापन हुआ।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र दूबे,डा कैलाश सिंह विकास, पूर्व पार्षद रवि शंकर सिंह, अनमोल तिवारी (होटल समूह), तुषार रस्तोगी, बृजेश चंद्र पाण्डेय,रौशन कुमार,आकाश कुमार, लाला राम किशुन गुप्ता, अन्तर्राष्ट्रीय सितार वादक देवब्रत मिश्र सहित अनेक गणमान्य जन शामिल रहे।
