
ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल
यह दिन भावनाओं और जिम्मेदारियों के बीच संतुलन बनाने का रहेगा। कुल मिलाकर करियर, आर्थिक फैसलों और कार्यस्थल पर फोकस बढ़ाने वाला रहेगा, जिसमें योजनाबद्ध तरीके से काम करने पर सफलता मिलेगी।
मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )
आज मूलांक 1 वाले जातक समय पर सब कम करेंगे और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने में सफल होंगे।
उपाय – सफेद वस्त्र धारण करें।
मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )
आज मूलांक 2 वाले जातकों के जीवन में व्यक्तिगत और व्यावसायिक संतुलन बना कर रखने का समय, मानसिक रूप से भावनाओं को स्थिर रखें।
उपाय – सूर्य को अर्घ्य दें और हनुमान चालीसा का पाठ करें।
मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )
आज मूलांक 3 वाले जातक अपने जीवन के निर्णय में दृढ़ निश्चयी बने रहेंगे और कठिन कार्यों को आसानी से पूरा करेंगे।
उपाय – बच्चों में मिठाई वितरित करें
मूलांक 4 (4, 13, 22, 31 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज मूलांक 4 वाले जातक बहुत सोच समझ कर सतर्कता से कार्य करें और योजना बनाकर आगे बढ़ें, योजना के अनुसार लाभ होगा।
उपाय – नहाने के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान करें।
मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )
आज मूलांक 5 वाले जातकों के करियर में सुधार लाने का समय है अपनी सफलता प्राप्त करने हेतु तैयार हो जाएं। धन आगमन के रास्ते खुलेंगे।
उपाय – बच्चों में पढ़ाई की समाग्री वितरित करें
मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )
आज मूलांक 6 वाले जातक आज आप आगे आने वाली समस्या का समाधान कर लेंगे आज दीर्घकालिक लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित रखेंगे, छोटी-छोटी सफलताएं मिलती रहेगी।
उपाय – 108 बार ऊं नमः शिवाय का जाप करें
मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )
आज मूलांक 7 वाले जातक को अपनी आर्थिक स्थिति को बेहतर करने के लिए प्रयास करना चाहिए । अनावश्यक खर्च से बचें।
उपाय – जौ चिड़ियों को डालें।
मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )
आज मूलांक 8 वाले जातकों को आर्थिक चुनौतियों के प्रति सावधान रहना होगा और जल्दबाजी में फैसला लेने से बचना होगा। धन हानि के योग बन रहे हैं।
उपाय – लाल चंदन का तिलक लगाएं।
मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )
आज मूलांक 9 वाले जातको के सपने पूरे हो सकते हैं , आप ऊर्जावान महसूस करेंगे।
भावनाओं पर नियंत्रण रखना होगा।
उपाय – सूर्य को जल अर्पित करें।
