
वाराणसी ।मेधावी शोधार्थी आभा शर्मा, जो कि डॉ. पूर्णिमा , अँग्रेजी विभाग , वसंत कन्या महाविद्यालय की शोधार्थी हैं, का चयन विश्व- प्रसिद्ध फुलब्राईट फेलोशिप के लिए फाइनलिस्ट के रूप में हुआ है।
यह एक प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय शैक्षणिक प्रोग्राम है, जिसका उद्देश्य विभिन्न देशों के प्रतिभाशाली शिक्षकों को अमेरिका के विश्वविद्यालयों में भाषा एवं संस्कृति के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान करना है।
आभा शर्मा वर्तमान में स्त्री- विमर्श के क्षेत्र में सक्रिय हैं तथा भाषा और साहित्य के क्षेत्र में उनकी विशेष रुचि है।
उनके इस चयन से न केवल उनके व्यक्तिगत प्रयासों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मान्यता मिली है, बल्कि यह वसंत कन्या महाविद्यालय के लिए भी गौरव का विषय है।
फाइनलिस्ट के रूप में चयनित होने के पश्चात अब उन्हें अमेरिका के विभिन्न प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में से अपनी प्राथमिकताएं निर्धारित करनी होंगी, जिसके आधार पर अंतिम चयन किया जाएगा।
इस उपलब्धि पर शिक्षाजगत में हर्ष की लहर है। डॉ. पूर्णिमा ने अपनी शोधार्थी की इस सफलता पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि आभा की यह उपलब्धि उनके समर्पण, परिश्रम और अकादमिक प्रतिबद्धता का परिणाम है।
आभा शर्मा ने अपनी इस सफलता के लिए महाविद्यालय की प्राचार्या प्रो. रचना श्रीवास्तव, विभागाध्यक्ष प्रो. निहारिका लाल, तथा मार्गदर्शक शिक्षकों प्रो. वनश्री और डॉ. विवेक सिंह के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया।
उन्होंने अपनी मित्र अनन्या के निरंतर सहयोग और प्रोत्साहन के लिए भी विशेष धन्यवाद दिया।
यह उपलब्धि निश्चित रूप से युवाओं को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपने कौशल को विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी।
