अंक ज्योतिषाचार्य श्रीमती सरिता अग्रवाल 

 

 

जो रचनात्मकता, ज्ञान और विस्तार का संकेत देता है। करियर में नई संभावनाओं और रिश्तों में समझदारी से फैसले लेने के लिए यह समय उत्तम है।

 

मूलांक 1 (1, 10, 19, 28 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 1 होता है )

मूलांक 1 के जातकों आज आपके दिन की शुरुआत में करियर से सम्बंधित अच्छी खबर मिल सकती है, जिससे आपका मनोबल बढ़ेगा। बच्चों के प्रति जागरूक बढ़ेगी।

उपाय – शिवलिंग पर 5 बेलपत्र अर्पित करें।

 

मूलांक 2 (2, 11, 20, 29 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 2 होता है )

मूलांक 2 के जातकों का आज रचनात्मक कार्यों में मन लगेगा। किसी भी बड़े फैसले से पहले दूसरों की राय लें, यह समय आपके लिए शुभ रहेगा।

उपाय – दूध या दूध से बनी वस्तु का दान करें

 

मूलांक 3 (3, 12, 21, 30 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 3 होता है )

मूलांक 3 के जातकों के लिए यह दिन अपने द्वारा किए गए ग़लत कम को सही करने का है। आप पुराने प्रोजेक्ट को नई दिशा देंगे और आर्थिक मजबूती का अनुभव करेंगे। कानूनी मामलों से दूर रहें।

उपाय – पीले वस्त्र का दान करें।

 

मूलांक 4 (4, 13, 22, 31तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 4 होता है )

मूलांक 4 के जातकों को करियर में कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। पति-पत्नी एक साथ घूमने जा सकते हैं । यदि प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं तो सफलता मिलेगी।

उपाय – चिड़ियों को दाना डालने से बिगड़े काम बनेंगे।

 

मूलांक 5 (5, 14, 23 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 5 होता है )

मूलांक 5 के जातकों का आज का दिन कुछ नया शुरू करने के लिए बहुत अच्छा है। आज आप अपनी मेहनत से कोई भी कार्य पूरा कर सकते हैं। व्यापार में वृद्धि होगी। धन लाभ के योग बन रहे हैं।

उपाय – शिव मंदिर में दूध अर्पित करें।

 

मूलांक 6 (6, 15, 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है )

मूलांक 6 के जातकों आज आपकी रचनात्मक क्षमता बढ़ेगी व्यापार और नौकरी में कुछ नया करेंगे। आज आपको धन लाभ होने की भी संभावना है।

उपाय – सूर्य को जल में 5 दान चावल और अबीर डालकर अर्घ्य दें।

 

मूलांक 7 (7, 16, 25 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 7 होता है )

मूलांक 7 के जातकों आज आपको किसी भी प्रकार की जल्दबाजी से बचना चाहिए। धैर्यपूर्वक व्यवहार से आप दूसरों का विश्वास जीत सकते हैं। व्यापार और नौकरी में प्रमोशन के योग बन रहे हैं।

उपाय – किसी वृद्ध महिला को भर पेट भोजन कराएं।

 

मूलांक 8 (8, 17, 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है )

मूलांक 8 के जातकों आज आपके काम की सराहना होगी, जो आपको आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी। कम बोलें और दूसरों की सुनें।

उपाय – श्री शिवाय नमस्तुभ्यं का जाप 108 बार करें।

 

मूलांक 9 (9, 18, 27 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 9 होता है )

मूलांक 9 के जातकों के लिए आज का दिन प्रेम संबंधों के लिए अच्छा है। आज आप अपने पार्टनर के साथ कुछ खास समय बिता सकते हैं। पति-पत्नी में प्यार बढ़ेगा।

उपाय – पति-पत्नी आपस में एक दूसरे को कोई उपहार दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *