वाराणसी।बनारस रेल इंजन कारखाना (बरेका) स्थित श्री शिव-काली-हनुमान-चित्रगुप्त मंदिर प्रांगण में चित्रगुप्त युवक मंडल द्वारा आयोजित चित्रांश होली मिलन समारोह 2026 भव्य एवं उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम में चित्रांश समाज के लोगों ने परिवार सहित बढ़-चढ़कर भाग लिया।

समारोह का शुभारंभ भगवान चित्रगुप्त जी के पूजन, स्तुति एवं आरती से हुआ। इसके पश्चात रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों एवं युवाओं ने अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में अवध्या श्रीवास्तव ने डांस व आकर्षक गीत प्रस्तुति दी, वहीं अन्विका श्रीवास्तव ने डांस के साथ मिमिक्री एवं अभिनय से दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। मुकेश चंद वर्मा ने गीत प्रस्तुत कर समां बांध दिया। इसके अलावा अद्विका श्रीवास्तव और ऋषिका श्रीवास्तव ने नृत्य प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया। निशांत श्रीवास्तव द्वारा प्रस्तुत गायन को भी दर्शकों ने खूब सराहा साथ ही साथ भजन संध्या प्रस्तुति ऐश्वर्या श्रीवास्तव ने किया

कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य लोगों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आयोजन समिति के पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों का स्वागत किया और कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई।

समारोह के अंत में सभी आगंतुकों के लिए उत्तम भोजन की व्यवस्था की गई, जिसमें सभी ने प्रेमपूर्वक सहभागिता की।

यह आयोजन होली के रंगों के साथ सामाजिक एकता, भाईचारा और सांस्कृतिक परंपराओं को सशक्त करने का संदेश देकर सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *