जोधपुर।जैन सेवा समिति जोधपुर की साधारण सभा की बैठक सिवांची भवन जोधपुर में संपन्न हुई जिसमे नये पदाधिकारियों का चुनाव हुआ।

महेंद्रराज लूणावत ने बताया कि संरक्षक पद पर लिखमीचंद बागरेचा, अध्यक्ष दीपचंद सांखला, उपाध्यक्ष अशोक पारख, सचिव प्रकाश बागरेचा, सहसचिव वीरेंद्र सुराणा तथा कोषाध्यक्ष मुकेश बोहरा को सर्वसम्मति से मनोनीत किया गया हैं।

बैठक में मुख्यरूप से महेन्द्र दुग्गड़, रमनलाल मेहता, प्रकाश सांखला, रमेश ललवाणी, मांगीलाल बाफना, महावीर चोपड़ा, भूरमल मरडीया, विशाल मेहता,बाबूलाल व अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

जैन सेवा समिति मुख्यतौर पर सदस्यों और समाज के सहयोग से जरूरतमंद साधार्मिक लोगो की सेवा तथा सहयोग कर विगत दस सालों से लगातार सेवा कार्य कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *