
वाराणसी। कलाम इंस्टीट्यूट आफ सोशल वर्क एंड डेवलपमेंट एक्शन के साहित्यिक स्कंध- किश्वाडा साहित्य पथ के द्वारा रविवार को राजकीय जिला पुस्तकालय प्रांगण में होली, ईद व नवरात्र के अवसर पर भव्य काव्य गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन और माता सरस्वती के पुष्पार्चन से हुआ। सरस्वती वंदना डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा ने प्रस्तुत की। गोष्ठी की अध्यक्षता श्री सूर्य प्रकाश मिश्र ने की, संचालन डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा ने किया। संस्थापक प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा ने सभी का स्वागत किया और किश्वाडा साहित्य पथ के उद्देश्यों के बारे में जानकारी दी। गोष्ठी में डॉक्टर महेंद्र अलंकार, श्री बृजेंद्र अग्रहरि, डॉक्टर रजनीकांत त्रिपाठी, श्री गिरीश पांडे, कुमार महेंद्र, बुद्धदेव तिवारी, श्री आनंद कृष्ण ‘मासूम’, डॉ. कंचन सिंह परिहार, प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा, श्री सूर्य प्रकाश मिश्र, श्री गिरीश चंद्र पांडे, रजनीकांत, मुख्य अतिथि हरेंद्र कुमार राय, विशिष्ट अतिथि डॉ. प्रभास कुमार झा ने अपनी रचनाओं का पाठ किया। अंत में धन्यवाद ज्ञापन जिला पुस्तकालय अध्यक्ष डॉ. कंचन सिंह परिहार ने किया। इस अवसर पर प्रो. महेंद्र मोहन वर्मा, डॉ. कंचन सिंह परिहार, डॉक्टर हरेंद्र कुमार राय, डॉ. प्रभास कुमार झा, सूर्य प्रकाश मिश्र, डॉक्टर विनोद कुमार वर्मा, डॉक्टर महेंद्र अलंकार, श्री बृजेंद्र अग्रहरि, डॉक्टर रजनीकांत त्रिपाठी, गिरीश पांडेय, कुमार महेंद्र, बुद्धदेव तिवारी, आनंद कृष्ण ‘मासूम’, श्री गिरीश चंद्र पांडे, श्री रजनीकांत, श्री मनीष पांडेय शांति सेवी समिति के मनीष पांडेय आदि थे।
